नई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फरवरी 2022 में ऑटो कंपनियों से डीलरशिप पर पहुंचने वाले व्हीकल्स में देशभर में 23% की कमी देखी गई है। ऑटो इंडस्ट्री के संगठन सियाम (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के मुताबिक सप्लाई चैन में हो रही परेशानी की वजह सेमीकंडक्टर की कमी और व्हीकल का महंगा होना है।
फरवरी 2022 में 13,28,027 यूनिट्स की बिक्री की गई जबकि फरवरी 2021 में व्हीकल इंडस्ट्री ने कुल 1,735,909 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। इसमें पैसेंजर व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और क्वाड्रिसाइकिल के डीलर्स को OEM डिस्पैच भी शामिल हैं।
पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री घटी
फरवरी 2022 में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 6.5% घटकर 262,984 यूनिट्स रही। जो 2021 के इसी महीने में 281,380 यूनिट्स थी। इस वर्ष फरवरी में पैसेंजर कारों की बिक्री 133,572 यूनिट्स, यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) की बिक्री 120,122 यूनिट्स और वैन की बिक्री 9,290 यूनिट्स रही।
UV की बिक्री में लगातार इजाफा
पिछले एक साल में जहां पैसेंजर कारों और वैन की बिक्री में गिरावट आई है, वहीं UV की बिक्री लगातार बढ़ रही है। फरवरी 2020 में 78,674 यूनिट्स से, यह सेगमेंट फरवरी 2021 में 114,350 यूनिट्स तक पहुंचा और फिर फरवरी 2022 में 120,122 यूनिट्स की बिक्री तक बढ़ा है। सियाम के आंकड़ों में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, टाटा मोटर्स और वोल्वो ऑटो की बिक्री शामिल नहीं है।
सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन के मुताबिक फरवरी 2022 के महीने में पैसेंजर व्हीकल, टू व्हीलर्स और थ्री व्हीलर्स श्रेणियों में फरवरी 2021 की तुलना में बिक्री में गिरावट आई है। सेमीकंडक्टर की कमी, नए नियमों की वजह से कॉस्ट का बढ़ना कमोडिटी की उच्च कीमतों आदि जैसी सप्लाई की लगातार आ रही चुनौतियों ने ऑटो इंडस्ट्री के ओवरऑल बिक्री को प्रभावित किया है।”
उन्होंने आगे बताया कि ऑटो इंडस्ट्री यूक्रेन में चल रही जंग की वजह से होने वाले प्रभाव पर करीब से नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि इससे ग्लोबल सप्लाई की सीरीज प्रभावित हो सकती है।
टू व्हीलर्स सेगमेंट की बिक्री में 27.2% की गिरावट
फरवरी 2022 में टू व्हीलर्स सेगमेंट की बिक्री में सबसे ज्यादा कमी आई जो 27.2% की गिरावट के साथ 1,037,994 यूनिट्स रही। जो पिछले साल की समान अवधि में 1,426,865 यूनिट्स थी। OEM ने 3,44,137 स्कूटर, 658,009 मोटरसाइकिल और 35,848 मोपेड की बिक्री दर्ज किए।
फरवरी 2021 में 27,656 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले फरवरी 2022 में थ्री व्हीलर्स व्हीकल्स ने 2.2% की गिरावट के साथ 27,039 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। पैसेंजर व्हीकल की बिक्री पिछले साल 18,617 यूनिट्स से बढ़कर 19,369 यूनिट्स हो गई। हालांकि, हैवी व्हीकल्स की बिक्री पिछले साल फरवरी में 9,039 यूनिट्स की तुलना में इस साल घटकर 7,670 यूनिट्स रह गई। सियाम ने कहा कि फरवरी 2022 के महीने में पैसेंजर व्हीकल्स, थ्री व्हीलर्स, टू व्हीलर्स और क्वाड्रिसाइकिल का कुल उत्पादन 1,795,514 यूनिट्स रहा।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.