- Hindi News
- Tech auto
- Top 5 Best Selling Electric Cars In India List Update; Tata Nexon EV And Tigor EV And Mahindra Verito
10 घंटे पहले
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में अप्रैल से सितंबर 2021 के दौरान सालाना आधार पर 234% की ग्रोथ देखी गई। इसमें टाटा नेक्सन ईवी इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपना रहे हैं। वहीं, राज्य और केन्द्र सरकार की फेम-II की सब्सिडी के बाद इलेक्ट्रिक कार सस्ती हुई हैं। इससे भी इनकी बिक्री में ग्रोथ देखने को मिली है।
भारत में कुल PV बिक्री 1% से भी कम
इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट अभी शुरुआती दौर में है। यह भारत में कुल PV बिक्री का 1% से भी कम है, लेकिन इसमें डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में एंट्री करने वाली कुछ कंपनियां FY2022 की पहली छमाही में 6,261 यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े को पार कर चुकी हैं, जबकि FY2021 में EV की कुल बिक्री 5,905 यूनिट्स ही थी।
टॉप 5 में टाटा मोटर्स की दो कारें
भारत में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री H1 FY 2022 इस कैलेंडर ईयर की पहली छमाही, यानी अप्रैल से सितंबर 2021 में कुल EV बिक्री 6,261 यूनिट्स की रही है। यह अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान बेची गई 1,872 यूनिट्स से 234% ज्यादा है। इस सेगमेंट में सबसे आगे टाटा मोटर्स (नेक्सन और टिगोर ईवी), MG मोटर्स (ZS ईवी), हुंडई (कोना) और महिंद्रा (वेरिटो) जैसी कंपनी शामिल हैं।
टाटा मोटर्स अपने दो मॉडल नेक्सन EV और टिगोर EV के साथ EV स्पेस में दबदबा बनाए हुए है। कंपनी के पास एक्सप्रेस T EV भी है। यह 2021 की 6 महीने की अवधि के दौरान बेचे गए 70% से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों के बराबर है।
ये सभी आंकड़े यूनिट्स में हैं।
टाटा मोटर्स 5 साल में 10 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी
टाटा मोटर्स ने पिछले महीने अगले 5 साल में भारत में 10 और इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने का भी खुलासा किया है। इसके लिए कंपनी ने 7,500 करोड़ रुपए का फंड जुटाया है। अगले 4 साल में कम से कम 7 कारों को लॉन्च किया जाएगा। टाटा नेक्सन EV इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 58% है। अप्रैल-सितंबर 2021 से कुल बिक्री 3,618 यूनिट्स रही। यह अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान बेची गई।
5 सीटर सेडान टिगोर EV के 4 वैरिएंट
MG ZS EV अप्रैल-सितंबर 2021 में बेची गई 1,789 यूनिट्स के साथ नंबर 2 पर थी, पिछले साल इसी 6 महीने की अवधि के दौरान बेची गई 511 यूनिट्स की तुलना में 250% की ग्रोथ देखी गई है। MG ZS EV की 29% हिस्सेदारी है।
अप्रैल-सितंबर 2021 में 801 यूनिट्स की सेल के साथ टाटा टिगोर EV नंबर 3 पर थी, जो अप्रैल-सितंबर 2020 की अवधि में बेची गई 100 यूनिट्स से 701% ज्यादा थी। 13% बाजार हिस्सेदारी के साथ टिगोर EV को इस साल की शुरुआत में बेहतर बैटरी और अपडेटेड फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। यह 5 सीटर सेडान 4 वैरिएंट में मिलती है और इसकी कीमत 11.99-13.14 लाख रुपए है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.