मुंबई3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
देश की सबसे दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 83% की तेजी आ सकती है। यह शेयर 3,100 रुपए तक जा सकता है। इसके संकेत इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि नवंबर महीने में म्यूचुअल फंड हाउसों ने रिलायंस के 73,869 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।
गोल्डमैन का अनुमान
गोल्डमैन ने अनुमान लगाया है कि रिलायंस का शेयर यहां से एक साल में 83% बढ़ सकता है। हालांकि निकट समय में यह 35% तक ऊपर जा सकता है। रिलायंस का शेयर अक्टूबर में अपने एक साल के ऊपरी स्तर 2,750 रुपए तक गया था। तब से यह टूटकर अब 2,372 रुपए पर आ गया है। हाल के समय में इसमें भारी गिरावट रही है।
बिड़ला ने सबसे ज्यादा शेयर खरीदा
आंकड़े बताते हैं कि बिड़ला म्यूचुअल फंड ने रिलायंस का 4,762 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। मिरै असेट ने 3,845 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। हालांकि रिलायंस में सबसे ज्यादा निवेश SBI म्यूचुअल फंड का है जो 24,642 करोड़ रुपए है। ICICI प्रूडेंशियल का इस शेयर में 6,518 करोड़ रुपए जबकि HDFC म्यूचुअल फंड का 5,595 करोड़ रुपए का निवेश है।
इंडसइंड बैंक के 6,504 करोड़ के शेयर खरीदे गए
लार्ज कैप में जिन शेयर्स में म्यूचुअल फंड ने नवंबर में ज्यादा खरीदी की है उसमें इंडसइंड बैंक के 6,504 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए हैं। जबकि आयशर मोटर्स के 4,168 और हीरो मोटो कॉर्प के 4,133 करोड़ रुपए के शेयर फंड हाउसों ने खरीदे हैं। डाबर इंडिया के 2,190 करोड़ रुपए के स्टॉक खरीदे गए हैं। लार्ज कैप में सबसे ज्यादा बिकनेवाले शेयर्स में HDFC लाइफ इंश्योरेंस रहा है। इसके 5,855 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए हैं।
अपोलो के शेयर बेचे गए
अपोलो हॉस्पीटल के 5,016 और गेल के 4,354 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए। जोमैटो के 4,742 करोड़ रुपए के स्टॉक फंड हाउसों ने नवंबर में बेचा है। इसमें सबसे ज्यादा शेयर SBI म्यूचुअल फंड और ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने बेचा। जोमैटो का शेयर जुलाई में लिस्ट हुआ था। ICICI प्रूडेंशियल ने 99 लाख शेयर नवंबर में बेचा है। इसने जोमैटो के IPO में 1.3 करोड़ शेयर खरीदा था। SBI म्यूचुअल फंड ने पिछले महीने इसमें अपनी आधी से अधिक हिस्सेदारी बेच दी। इसने IPO में 42 मिलियन से अधिक शेयर खरीदा था।
बिड़ला ने भी बेचा जोमैटो का शेयर
आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने भी यही रवैया अपनाया है। इसने नवंबर में जोमैटो का 95,342 शेयर बेच डाला। दिलचस्प यह है कि कोटक म्यूचुअल फंड ने अक्टूबर में खरीदे गए 42 लाख शेयरों के अलावा नवंबर में 41 लाख शेयर और खरीदा है।
जी एंटरटेनमेंट पसंदीदा शेयर
मिड कैप की बात करें तो जी एंटरटेनमेंट के सबसे ज्यादा 3,788 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे गए हैं। इसके बाद हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स और APL अपोलो के शेयर खरीदे गए हैं। मिडकैप में सबसे ज्यादा 2,653 करोड़ रुपए के टाटा पावर के शेयर बिके हैं। इसके बाद एस्कॉर्ट और टाटा केमिकल के शेयर बेचे गए हैं। गोदरेज प्रॉपर्टी के भी 1,444 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए गए।
स्माल कैप में जेंसार पसंदीदा शेयर
स्माल कैप में सबसे ज्यादा खरीदारी जेंसार टेक की रही है। इसके 1,220 करोड़ रुपए के स्टॉक खरीदे गए। SBI म्यूचुअल फंड ने नुवोको विस्टा का 569 करोड़ का और भारत फोर्ज का 587 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। चोलामंडलम का इसने 728 करोड़ का शेयर नवंबर में खरीदा है। ICICI प्रूडेंशियल ने सबसे ज्यादा इप्का लैब का 725 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। आयशर मोटर्स का इसने 511 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है।
HDFC म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा 524 करोड़ रुपए का जी एंटरटेनमेंट का शेयर खरीदा है। जबकि निप्पोन म्यूचुअल फंड ने महिंद्रा एंड महिंद्रा का 403 और जेंसार का 395 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। मिरै ने HCL टेक का 1,134 करोड़ का, सन फार्मा का 1,629 और इमामी का 596 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.