रांचीएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धोनी पिछली बार 29 मई 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलते दिखे। उनकी टीम CSK ने GT को 5 विकेट से हराते हुए 5वां IPL टाइटल जीता था।
7 जुलाई को धोनी ने अपना 42वां बर्थडे मनाया। आज धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सामना आया है। इस वीडियो में धोनी एक लॉन में 4 डॉगीज के साथ केट काटते नजर आ रहे हैं। यह लॉन धोनी के फॉर्म हाउस का बताया जा रहा है।
यह वीडियो धोनी ने खुद शनिवार को पोस्ट किया। इस पोस्ट ने धोनी ने लिखा, ‘आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक’ पूर्व भारतीय कप्तान ने 150 दिनों के बाद कोई सोशल पोस्ट की है। इससे पहले उन्होंने 8 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट किया था। एक दिन पहले 7 जुलाई को एमएस धोनी 42 साल के हुए हैं।
सोशल मीडिया से दूर रहते हैं धोनी
आमतौर पर महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। वे बहुत कम पोस्ट करते हैं। इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि 4 जून 2014 को खुले धोनी के इंस्टा अकाउंट में 109 पोस्ट हुए हैं।
फैंस ने लिखा- वीक एंड बन गया लोगों का
धोनी की इस पोस्ट पर फैंस ने लिखा कि आपकी इस पोस्ट से लोगों का वीक एंड बन गया। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट भी कर रहे हैं। बता दें कि माही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। कभी-कभी ही माही सोशल मीडिया पर कोई वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं। ऐसे में अपने बर्थडे के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करना धोनी के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।
क्रिकेट के दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
MSD के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। इतना ही नहीं, दुनिया भर के प्रमुख क्रिकेटरों, प्रशंसकों ने भारत के पूर्व कप्तान और करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर बधाई दी।
तेंदुलकर ने धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आप हमेशा अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह ऊंची उड़ान भरें। जन्मदिन की शुभकामनाएं, एमएस (धोनी)’
पंत ने काटा केक
इधर, बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब प्रोसेस से गुजर रहे स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने धोनी के बर्थडे को केक काटकर सेलिब्रेट किया।
धोनी के बर्थडे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
आज धोनी का 42वां बर्थडे, 42 फोटोज में देखिए करियर
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं। धोनी आखिरी बार 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ IPL फाइनल में खेलते दिखे थे।
धोनी के क्रिकेट करियर का सफर 24 साल का हो चुका है। ऐसे में 42वें बर्थडे पर हम आपके लिए 42 फोटो में लाए हैं धोनी का सफरनामा। इनमें धोनी की स्कूल क्रिकेट टीम से 5वीं बार IPL चैंपियन बनने तक के यादगार फोटोज शामिल हैं। फोटो देखने के लिए क्लिक करें
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.