स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रवि किशन समेत 10 कमेंट्रेटर्स पैनल में शामिल है।
IPL के 16वें सीजन का आगाज शुक्रवार को हो चुका है। इस सीजन OTT के ब्राॅडकास्टिंग राइट्स जियो सिनेमा के पास है और 12 भारतीय भाषाओं में कमेंट्री हो रही है। इसमें भोजपुरी भी शामिल है। अब सोशल मीडिया पर भोजपुरी कमेंट्री को लेकर यूजर्स उत्साहित नजर आ रहे है।
भोजपुरी कमेंट्री में 10 लोगों के पैनल में रवि किशन के अलावा मोहम्मद सैफ, शिवम सिंह, सत्य प्रकाश, गुलाम हुसैन, सौरभ वर्मा, कुणाल आदित्य सिंह, विशाल आदित्य सिंह, स्नेह उपाध्याय और डिम्पल सिंह शामिल है। इसमें कोई एक्टर है तो कोई यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर है।
अब ग्राफिक में देखिए कमेंट्रेटर पैनल और उनके प्रोफेशन
अब जानते है की भोजपुरी कमेंट्री क्यों पसंद की जा रही है…
रवि किशन ने पहली बार की भोजपुरी कमेंट्री
रवि किशन भोजपुरी सिनेमा का फेस है। उन्हें तमाम भारत के लोग फॉलो करते है। कई हिंदी भाषी लोग भी उन्हें जानते है। ऐसे में रवि किशन जैसे मूवी स्टार के मुंह से क्रिकेट कमेंट्री सुनना लोग पसंद कर रहे है।
धोनी के सिक्स लगाने पर रवि किशन ने कहा – जियो जवान, जियो रे भोजपुरिया।
ज्यादातर हिंदी भाषी लोगो के लिए समझने में आसान
भोजपुरी भी हिंदी की तरह ही इंडो-आर्यन भाषा है। भोजपुरी और हिंदी में कई शब्द एक जैसे है। ज्यादातर इसमें बोली का फर्क है। इसलिए हिंदी भाषी लोग भोजपुरी को आसानी से समझ पाते है।
भोजपुरी का बाॅलीवुड कनेक्शन
भोजपुरी भाषा से हिंदी भाषी लोग कनेक्ट करते है। इसमें सबसे बड़ा रोल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का है। बॉलीवुड ने1960 के बाद कई भोजपुरी किरदारों के साथ फिल्में बनाईं, जो पूरे उत्तर भारत में लोकप्रिय रहीं, बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार जैसे अमिताभ बच्चन, गोविंदा और अजय देवगन ने भोजपुरी भाषा का फिल्मों में यूज किया। इसे अक्सर लाइट और मजेदार रूप में दिखाया गया। इससे आम लोगों में भोजपुरी की लोकप्रियता बढ़ी और लोग इसे पसंद करने लगे।
अभिनेता अमिताभ बच्चन भोजपुरी में मूवी भी कर चुके है।
क्रिकेट कमेंट्री में हिंदी पट्टी के लोगो के लिए एक नई भाषा
क्रिकेट कमेंट्री हिंदी बेल्ट यानी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, झारखंड और बिहार के लोगों के लिए सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही थी। लेकिन इस बार भोजपुरी भाषा में भी इसे लाया गया है। इससे हिंदी बेल्ट की बड़ी आबादी को तीसरी भाषा में कमेंट्री सुनने में दिलचस्पी बढ़ रही है।
भोजपुरी कमेंट्री में अनौपचारिकता ज्यादा
भोजपुरी कमेंट्री में अनौपचारिकता ज्यादा है। भेजपुरी की स्लैंग भाषा यानी, “ई का हो, मुंह फोड़बा का…? से लेकर जिय जवान जिय.. लहि गईल-लहि गईल” जैसे शब्दों को सुन फैंस के लिए यह मनोरंजक हो जाता है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.