दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IPL(इंडियन प्रीमियर लीग) 2022 ऑक्शन में हर्षल पटेल को आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये देकर अपने साथ फिर से जोड़ा लिया है। इससे पहले RCB ने उन्हें रिटेन नहीं किया था, लेकिन अब 5 गुणा रकम देकर फिर से उन्हें अपने साथ जोड़ा। पटेल 2021 में 32 विकेट लेकर IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने।
बेशक पटेल को 10 करोड़ रुपये IPLमें RCB ने खरीदा हो, लेकिन 4 साल पहले IPLमें उन्हें अपमान का घूंट पीना पड़ा था। 2018 IPL ऑक्शन के दौरान पटेल को खरीदने में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। आखिर में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने जोड़ा था। वहीं IPL 2022 ऑक्शन के दौरान उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए 3 टीमों के बीच होड़ लगी रही। सबसे पहले RCB ने उन पर दांव लगाया। फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर दांव लगाया।
ऐसे में 2 करोड़ बेस प्राइस से उनकी बोली तुरंत 4 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। लेकिन जब RCB ने 4.40 करोड़ का दांव लगाया, तो CSKने अपने को अलग कर लिया। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाना शुरू कर दिया और बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद बोली लंबी चली और 10 करोड़ तक पहुंच गई और हैदराबाद पीछे हट गई और बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ में खरीद लिया।
2021 से पहले हर्षल का IPLमें नहीं रहा था अच्छा प्रदर्शन
हर्षल पटेल का 2021 से पहले IPLमें कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा। 2021 में उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से 32 विकेट लिया था। वहीं 2018 में किसी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइज 20 लाख में अपने साथ जोड़ा। 2018 में वह 5 मैचों में 7 विकेट लिए।
वहीं 2019 में 2 मैच ही खेल पाए। 2020 में 5 मैचों में केवल 3 विकेट मिले। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को स्थानांतरित कर दिया। अब तक IPLमें खेले 63 मैचों में 8.58 की इकोनॉमी रेट से 78 विकेट लिए।
गुजरात से रणजी में जगह नहीं मिलने पर हरियाणा गए पटेल
गुजरात में जन्मे हर्षल पटेल 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। 2009 में उन्हें गुजरात के लिए ए लिस्ट मैचों के लिए चुना गया।दो साल में ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने 2011 में गुजरात छोड़ हरियाणा से खेलने का फैसला किया। तब से वह हरियाणा से घरेलू प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उनके माता-पिता विदेश में रहते हैं।
पटेल को हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के उस समय प्रेसिडेट रहे अनिरुद्ध चौधरी उन्हें हरियाणा में लेकर आए थे। उन्होंने अंडर-19 में हर्षल को बॉलिंग करते हुए देखा था। हमें मीडियम पेसर की तलाश थी, तब पटेल को ट्रायल के लिए बुलाया गया। सभी कोच इससे प्रभावित थे। तब से वह हरियाणा से खेलते हैं और हरियाणा में ही रह कर अभ्यास करते हैं।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.