अमृतसर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इस सीजन का अभिषेक का पहला मैच द�
अमृतसर के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम नवीं मुम्बई में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शानदार पारी खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग 8 विकेट से हरा दिया। ओपनिंग पर मैदान में उतरे अभिषेक ने 50 गेंदों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद अभिषेक इस बार के आईपीएल में 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
एक्शन में अभिषेक शर्मा।
जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह पूरी टीम और उनके लिए दबाव का खेल था। साथ ही टीम ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें SRH जैसी टीम मिली, पूरी टीम ने इस सफर में बहुत सहयोग किया है। वह बस इसी तरह की पारी का इंतजार कर रहे थे। यह उनके लिए अच्छी शुरुआत है, वह इस तरह की और पारियां खेलने के लिए उत्सुक हैं। अभिषेक शर्मा ने अपने आईपीएल कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से बेहतरीन 75 रन बनाएं। अभिषेक ड्वेन ब्रैवो की गेंद पर क्रिस जॉर्डन के हाथों में कैच से 75 रनों पर आउट हुए।
मैच के दौरान पानी मांगते अभिषेक।
20 लाख के बेस प्राइस पर की थी शुरुआत
अभिषेक ने आईपीएल का कैरियर वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। 20 लाख के बेस प्राइस वाले अभिषेक शर्मा को आईपीएल -2022 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीद गया। शुरुआत में दिल्ली की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने आईपीएल- 2018 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 19 गेंदों में 46 गेंदों की पारी खेली थी। 2 वर्ष तक दिल्ली के साथ रहने के बाद वह शिखर धवन के साथ सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए। इसके बाद से वह लगातार शिखर धवन के साथ ही अटेच रहे। शिखर धवन इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक को रिटेन किया है।
अभिषेक के लिए खुशी के पल।
पिता ने हर मैच में किया गाइड
अभिषेक शर्मा के पिता राज कुमार भी पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। अभिषेक के पिता रणजी ट्राफी औऱ दुबई के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। अभिषेक 4 साल के थे जब से राज कुमार ने उन्हें बैट थामना सिखाया। आज तक अभिषेक हर मैच के बाद अपने पिता से गाइडेंस लेते हैं। इतना ही नहीं, मैच के बाद कई बार उन्हें झिड़कियां भी पड़ जाती हैं। बीते दो मैचों में अभिषेक को उसकी गलतियां राज कुमार बताते रहे। लेकिन शनिवार की पारी देख राज कुमार भी खुश थे। उनका कहना है कि अभिषेक अभी इससे भी बेहतर खेलेगा, क्योंकि उसमें इससे बेहतर खेलने की क्षमता है।
POS |
Player |
Mat |
Inns |
NO |
Runs |
HS |
Avg |
BF |
SR |
100 |
50 |
4s |
6s |
21 |
अभिषेक शर्मा |
3 |
3 |
0 |
97 |
75 |
32.33 |
80 |
121.25 |
0 |
1 |
8 |
3 |
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.