शिमला5 मिनट पहले
हिमाचल प्रदेश की 5 महिला क्रिकेटर्स IPL 2023 खेलती नजर आएंगी। पहली बार खेले जाने वाले वूमेन्स IPL 2023 के लिए 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की ऑक्शन होगी। इसके लिए हिमाचल की 22 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 5 शॉर्टलिस्ट हुई हैं।
शॉर्टलिस्ट होने वाली खिलाड़ियों
13 फरवरी को मुंबई में पहले महिला आईपीएल की बोली लगेगी। इसमें हिमाचल प्रदेश की 5 महिला क्रिकेटर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके लिए पूरे प्रदेश से टोटल 22 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें पांच खिलाड़ियों हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, रेणुका ठाकुर, वसुवी फिस्टा और चित्रा जमवाल को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
कुल 1,525 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल की ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं।हिमाचल की पांच खिलाड़ियों का जगह मिली है। बता दें कि शिमला की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने रेलवे से रजिस्ट्रेशन किया।
एचपीसीए से हरलीन दयोल ने 40 लाख रुपये के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन किया। हरलीन अभी भारतीय टीम का हिस्सा है। सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज में रजिस्ट्रेशन किया और वह भी भारतीय टीम का हिस्सा है। इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों में रोहडू की वसुवी फिस्टा, जम्मू की चित्रा सिंह जमवाल और किन्नौर की सुष्मिता कुमारी ने दस लाख के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन करवाया है। यह सभी घरेलू क्रिकेट HP की टीम से खेलती है।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि 13 फरवरी को होने वाली इस ऑक्शन के लिए इन 5 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो कि पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि BCCI महिला खिलाड़ी के लिए अच्छा काम कर रहा है। इससे देश और प्रदेश में महिला खिलाड़ी क्रिकेट में रुझान दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से प्रदेश में क्रिकेट के प्रति महिलाओं में ज्यादा रुझान देखा जा रहा है। जो कि भविष्य के लिए अच्छे संकेत है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.