Best News Network

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर कहा: माही ने कभी अपने घुटने की समस्या के बारे में कोई शिकायत नहीं की

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
धोनी IPL 2023 के पहले मैच के बाद हमेशा बाएं घुटने पर पट्‌टी बांध कर मैदान में उतरे। - Dainik Bhaskar

धोनी IPL 2023 के पहले मैच के बाद हमेशा बाएं घुटने पर पट्‌टी बांध कर मैदान में उतरे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीता। फाइनल जीतने के कुछ दिन बाद ही धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा, ‘धोनी ने अपने घुटने की समस्या के बारे में कभी भी कोई शिकायत नहीं की। हालांकि इसके बारे में हर कोई जानता था और आपने उन्हें दौड़ते हुए संघर्ष करते देखा होगा।’

धोनी IPL के इस पूरे सीजन अपने घुटने में पट्टी बाधें नजर आए। वो अपने घुटने के चोट के बावजूद IPL 2023 के सभी मैच खेले थे।

विश्वनाथन ने कहा, ‘उन्होंने फाइनल खत्म होने के तुरंत बाद हमें बताया कि वह मुंबई जाकर अपने घुटने की सर्जरी कराएंगे और रिहैब के लिए रांची वापस जाएंगे। मुंबई में ऋतुराज की शादी के बाद मैं उनसे मिलने गया था। वह काफी अच्छा महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह तीन सप्ताह तक आराम करेंगे और फिर अपना रिहैब शुरू करेंगे।’

धोनी ने 1 जून को मुंबई में कराया था ऑपरेशन
धोनी की IPL 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। वो ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ऑपरेशन भी चुके हैं।

धोनी गुजरात के खिलाफ IPL के पहले मैच में हो गए थे चोटिल
धोनी गुजरात के खिलाफ IPL 2023 के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई, जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.