मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगो को कस्टडी में लिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 5 लोग अब भी फरार है। गिरफ्तार हुए तीनों लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले की आरोपी सपना गिल को पुलिस ने शुक्रवार को अंधेरी कोर्ट में पेश किया था। सपना को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
उधर, ओशिवारा पुलिस ने शॉ के दोस्त आशीष यादव का दोबारा बयान दर्ज किया। आरोपी ने यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने धारा 387 (किसी व्यक्ति से जबरन वसूली करने के लिए उसे मौत या गंभीर चोट का भय दिखाना) को FIR में जोड़ा है।
क्या है मामला?
पूरा मामला सेल्फी को लेकर हुआ था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की, फिर बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया।
वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल के पास का है। पुलिस ने सपना गिल नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक सपना एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।
लड़की ने शॉ पर आरोप लगाए
वायरल वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिस वाले नजर आ रहे हैं। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। लड़की और उसके साथी का कहना है कि वह भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की।
लड़के ने कहा कि वह शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया। वहीं सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर अपनी क्लाइंट के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक सना उर्फ सपना गिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।
पृथ्वी के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
मुंबई पुलिस के DCP अनिल परासकर ने बताया कि पृथ्वी के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें सना उर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है। इन पर पृथ्वी के दोस्त की कार का शीशा तोड़ने और मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस दौरान शॉ कार में ही मौजूद थे।
आरोपियों पर शॉ के दोस्त ने अपनी कार का पीछा करने, मामले को दबाने और झूठा केस बनाने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। सपना गिल को पुलिस ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। सपना का मेडिकल कराया गया है और उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। परासकर ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया।
पुलिस ने शांत कराया मामला
जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार देर रात को मुंबई के क्लब में कुछ लोगों ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेनी चाही। शॉ ने मना किया और अपनी कार लेकर क्लब से बाहर चले गए। सेल्फी लेने वालों ने शॉ का पीछा किया और उनकी कार पर हमला कर दिया। शॉ ने कार रोकी, जिसके बाद सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन से भी कुछ अधिकारी वहां पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।
वैलेंटाइन डे पर फोटो अपलोड की थी, फिर हटा दी
वैलेंटाइन डे के मौके पर पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की गई थी। इसमें उनके साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि नजर आ रही थीं। पोस्ट में पृथ्वी ने उन्हें वाइफ कहते हुए वैलेंटाइन विश किया।
हालांकि, कुछ देर बाद ही पृथ्वी ने पोस्ट डिलीट कर दी। पृथ्वी ने इस पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि ये फोटोज उन्होंने पोस्ट नहीं किए। किसी ने उनके फोटोज को एडिट कर उनके अकांउट पर अपलोड किए हैं।
पृथ्वी ने 14 फरवरी को पोस्ट डिलीट करने के बाद इस मामले में सफाई देते हुए यह स्टोरी शेयर की थी।
DY पाटिल टी-20 कप में खेल रहे हैं शॉ
पृथ्वी शॉ नवी मुंबई में DY पाटिल टी-20 कप में खेल रहे हैं। मंगलवार को शॉ ने इंडियन ऑयल टीम की तरफ से खेलते हुए 15 बॉल में 42 रन बनाए। साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग भी की। दोनों ने मिलकर 25 बॉल में 68 रन बनाए और मुंबई कस्टम्स टीम के खिलाफ जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में टीम इंडिया के शार्दूल ठाकुर भी टाटा स्पोर्ट्स क्लब टीम से खेल रहे हैं। शॉ की टीम का अगला मुकाबला 17 फरवरी को है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.