- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ranji Trophy Final After A Good Start To Mumbai MP Made A Comeback 2 2 Wickets Each For Agarwal And Jain
बेंगलुरु42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ का विकेट लेने के बाद खुशी का इजहार करते हुए MP के गेंदबाज अनुभव अग्रवाल।
रणजी ट्रॉफी 2021-22 सत्र के फाइनल के पहले दिन मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच बराबरी का मुकाबला हुआ। स्टंप्स तक मुंबई ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 248 रन बनाए। पूरे सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले सरफराज खान 40 और शम्स मुलानी 12 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल (78), कप्तान पृथ्वी शॉ (47), अरमान जाफर (26), सुवेद पाटकर (18) और विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तमोरे (24) आउट हो चुके हैं।
MP के लिए अनुभव अग्रवाल और श्रेयांश जैन ने दो-दो विकेट लिए। एक सफलता कुमार कार्तिकेय के हाथ लगी। मुंबई अब तक 41 बार खिताब जीत चुकी है। वहीं, दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली MP की टीम को पहले खिताब की तलाश है।
मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर सके। वे 47 रन बनाकर आउट हुए।
अच्छी शुरुआत के बाद लगे मुंबई को झटके
पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 87 रन जोड़े। शॉ 79 बॉल पर 5 चौके और एक छक्का जमाने के बाद मीडियम पेसर अनुभव अग्रवाल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद जायसवाल ने अरमान जाफर के साथ मिलकर मुंबई को 100 रन के पार पहुंचाया। मुंबई का दूसरा विकेट 120 रन के स्कोर पर गिरा जब जाफर 56 गेंदों पर 26 रन बनाकर IPL स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर कुमार कार्तिकेय की गेंद पर यश दुबे को कैच थमा बैठे।
यशस्वी जायसवाल ने मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा 78 रन बनाए।
सुवेद पाटकर फ्लॉप, शतक से चुके जायसवाल
मुंबई को तीसरा झटका सुवेद पाटकर के रूप में लगा। वे 18 रन बनाकर सारांश जैन की गेंद पर MP के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव को कैच थमा बैठे। यशस्वी जायसवाल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चौथा शतक जमाने से चूक गए। वे 78 रन के निजी स्कोर पर अग्रवाल का दूसरा शिकार बने। दिन के खेल में मुंबई को पांचवां और आखिरी झटका हार्दिक तमोरे के रूप में लगा। उनका विकेट सारांश जैन ने लिया।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.