- Hindi News
- Business
- Fixed Deposit Interest Rates 2022 Latest; State Bank Of India (SBI) Yo HDFC Kotak Mahindra Bank
14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। इन बैंकों में आपको अधिकतम 5 से 6% तक का ब्याज मिल रहा है। अगर आपको FD पर इससे ज्यादा चाहिए तो पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट में पैसा निवेश करना सही रहेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपको कहां निवेश करने पर ज्यादा फायदा होगा।
क्या है नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट
पोस्ट ऑफिस में कई तरह की सेविंग्स स्कीम चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट। ये एक तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ही है। पोस्ट ऑफिस में एफडी अकाउंट खुलवाने के लिए मिनिमम 1000 रुपए जमा करने होते हैं। इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5.5 से 6.7% तक ब्याज दर की पेशकश करता है। इस स्कीम के तहत सालाना आधार पर ब्याज दिया जाता है, लेकिन इसकी गणना तिमाही आधार पर की जाती है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
टाइम डिपॉजिट vs बैंकों की ब्याज दरें
2 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
पोस्ट ऑफिस | 5.50 |
SBI | 5.10 |
HDFC | 5.00 |
कोटक महिंद्रा | 5.15 |
3 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
पोस्ट ऑफिस | 5.50 |
SBI | 5.30 |
HDFC | 5.20 |
कोटक महिंद्रा | 5.30 |
5 साल की FD पर ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
पोस्ट ऑफिस | 6.70 |
SBI | 5.40 |
HDFC | 5.40 |
कोटक महिंद्रा | 5.30 |
5 साल के लिए निवेश मिलता है टैक्स छूट का लाभ
इस टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।
नोट: बैंक और पोस्ट ऑफिस समय-समय पर ब्याज दरों की समीक्षा करते रहते हैं।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.