- Hindi News
- Business
- Major Fall In Most Major Cryptocurrencies Including Bitcoin And Ethereum, Bitcoin Slipped More Than 9 Thousand
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बीते 24 घंटों में ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन, इथीरियम और टेदर जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज यानी रविवार को बिटकॉइन शाम 4.30 बजे 0.26% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 34.49 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 9,116 रुपए की गिरावट आई है। इथीरियम की बात करें तो ये भी 0.33% गिरकर पर 2.65 लाख रुपए पर आ गई है।
कारडानो और रिपल में तेजी कारडानो और रिपल में आज तेजी देखने को मिल रही है। कारडानो आज 8.67% बढ़ा है। यह बीते 24 घंटों में 8.52 रुपए बढ़कर 111.87 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं रिपल में 0.12% की तेजी आई है।
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें
कॉइन का नाम | प्राइस | चेंज (24 घंटों में) | चेंज (%) |
बिटकॉइन | 34,49,313 | -9,116 | -0.26 |
इथीरियम | 2,65,881 | -879 | -0.33 |
टेदर | 80.27 | -0.10 | -0.13 |
कारडानो | 111.87 | 8.52 | 8.67 |
USD कॉइन | 80.26 | -0.09 | -0.12 |
रिपल | 62.71 | 0.08 | 0.12 |
पोल्काडॉट | 2,250 | 37.32 | 1.67 |
डॉजकॉइन | 14.59 | -0.66 | -4.34 |
पॉलीगॉन | 186.61 | -2.19 | -1.70 |
सोलाना | 11,992 | -264.23 | -2.25 |
क्रिप्टोकरेंसी के रेट सोमवार शाम 4.30 बजे के हैं।
आगे जारी रह सकता है उतार चढ़ाव
एक्सपर्ट्स का कहता है कि दुनिया में फिर से कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में क्रिप्टोकरेंसी में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.