टोक्यो12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/_1627641145.gif)
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 21-13, 22-20 से हरा दिया। यह मैच 56 मिनट तक चला। सिंधु ने स्मैश और लॉन्ग शॉट का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए अकाने को पहले थकाया और फिर उन्हें हारने पर मजबूर किया। मैच के दौरान अकाने यामागूची 4 बार कोर्ट पर गिरीं।
सिंधु लगातार दूसरे ओलिंपिक में मेडल जीतने से अब सिर्फ एक जीत की दूरी पर हैं। 2016 रियो ओलिंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। सेमीफाइनल में सिंधु का सामना वर्ल्ड नंबर-1 ताईजु यिंग या रतचानोक इंतानोन से हो सकता है। अगर वह सेमीफाइनल में जीतती हैं, तो फाइनल में चीन की टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-2 चेन यूफेई से हो सकता है।
![सिंधु ने पहले गेम से ही स्मैश और लॉन्ग शॉट का बेहतरीन इस्तेमाल किया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv22_1627643163.jpg)
सिंधु ने पहले गेम से ही स्मैश और लॉन्ग शॉट का बेहतरीन इस्तेमाल किया।
![सिंधु ने यामागूची को बैकहैंड से खेलने पर मजबूर किया। इस दौरान जापानी खिलाड़ी का बैलेंस भी बिगड़ा और वह 4 बार कोर्ट पर गिरीं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv14_1627643218.jpg)
सिंधु ने यामागूची को बैकहैंड से खेलने पर मजबूर किया। इस दौरान जापानी खिलाड़ी का बैलेंस भी बिगड़ा और वह 4 बार कोर्ट पर गिरीं।
![पीवी सिंधु लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv5_1627638832.jpg)
पीवी सिंधु लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
![सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 56 मिनट में 21-13, 22-20 से हराया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv19_1627638986.jpg)
सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 56 मिनट में 21-13, 22-20 से हराया।
![पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों ने दमदार शुरुआत की और एक समय मुकाबला 6-6 की बराबरी पर था। यहां से सिंधु ने जोरदार स्मैश और क्रॉस कोर्ट शॉर्ट्स के जरिए बढ़त बना ली।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv11_1627639127.jpg)
पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों ने दमदार शुरुआत की और एक समय मुकाबला 6-6 की बराबरी पर था। यहां से सिंधु ने जोरदार स्मैश और क्रॉस कोर्ट शॉर्ट्स के जरिए बढ़त बना ली।
![यामागूची ने वापसी करने की कोशिश की। पर सिंधु ने पहले ने 16-11 और फिर 18-13 की बढ़त ली।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv8_1627639156.jpg)
यामागूची ने वापसी करने की कोशिश की। पर सिंधु ने पहले ने 16-11 और फिर 18-13 की बढ़त ली।
![इसके बाद सिंधु ने यामागूची को एक भी पॉइंट नहीं जीतने दिया और पहला गेम 23 मिनट में 21-13 से अपने नाम कर लिया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv7_1627639199.jpg)
इसके बाद सिंधु ने यामागूची को एक भी पॉइंट नहीं जीतने दिया और पहला गेम 23 मिनट में 21-13 से अपने नाम कर लिया।
![जो भी रैली सबसे ज्यादा देर तक चलती थी, यामागूची उसमें सिंधु को थकाने की कोशिश करती थीं। इसलिए सिंधु ने प्ले फॉर किल स्ट्रैटजी का इस्तेमाल किया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv12_1627639304.jpg)
जो भी रैली सबसे ज्यादा देर तक चलती थी, यामागूची उसमें सिंधु को थकाने की कोशिश करती थीं। इसलिए सिंधु ने प्ले फॉर किल स्ट्रैटजी का इस्तेमाल किया।
![पहले गेम में सबसे लंबी रैली 33 सेकंड और 29 स्ट्रोक्स की रही।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv19_1627639355.jpg)
पहले गेम में सबसे लंबी रैली 33 सेकंड और 29 स्ट्रोक्स की रही।
![दूसरे गेम में भी सिंधु ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया और जल्द ही 12-6 की बढ़त हासिल कर ली।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv20_1627639421.jpg)
दूसरे गेम में भी सिंधु ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया और जल्द ही 12-6 की बढ़त हासिल कर ली।
![यहां से यामागूची ने स्ट्रैटजी में बदलाव किया और सिंधु को लंबी रैली खेलने पर मजबूर किया। सिंधु पर थकान भी हावी होने लगी थी। यामागूची ने पहले बराबरी हासिल की फिर बढ़त ले ली। सिंधु इसके बाद थोड़ी परेशान दिखीं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv13_1627639450.jpg)
यहां से यामागूची ने स्ट्रैटजी में बदलाव किया और सिंधु को लंबी रैली खेलने पर मजबूर किया। सिंधु पर थकान भी हावी होने लगी थी। यामागूची ने पहले बराबरी हासिल की फिर बढ़त ले ली। सिंधु इसके बाद थोड़ी परेशान दिखीं।
![दूसरे गेम में सिंधु 18-20 से पीछे हो गई थीं। यहां यामागूची एक पॉइंट और जीततीं तो गेम अपने नाम कर लेतीं और मुकाबला तीसरे गेम में चला जाता।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv24_1627639665.jpg)
दूसरे गेम में सिंधु 18-20 से पीछे हो गई थीं। यहां यामागूची एक पॉइंट और जीततीं तो गेम अपने नाम कर लेतीं और मुकाबला तीसरे गेम में चला जाता।
![पर सिंधु ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने लगातार 4 पॉइंट जीते और मैच अपने नाम कर लिया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv18_1627639809.jpg)
पर सिंधु ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने लगातार 4 पॉइंट जीते और मैच अपने नाम कर लिया।
![दूसरे गेम में सबसे लंबी रैली 62 सेकंड और 54स्ट्रोक्स की रही। मैच जीतने के बाद सिंधु खुश नजर आईं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv28_1627640478.jpg)
दूसरे गेम में सबसे लंबी रैली 62 सेकंड और 54स्ट्रोक्स की रही। मैच जीतने के बाद सिंधु खुश नजर आईं।
![हार के बाद निराश जापान की अकाने यामागुची। दोनों के बीच अब तक 19 मैच हुए हैं। 12 बार सिंधु और 7 बार अकाने ने जीत हासिल की।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv27_1627639863.jpg)
हार के बाद निराश जापान की अकाने यामागुची। दोनों के बीच अब तक 19 मैच हुए हैं। 12 बार सिंधु और 7 बार अकाने ने जीत हासिल की।
![जीत के बाद जश्न मनातीं सिंधु। दूसरे ओलिंपिक मेडल से वे बस एक कदम दूर हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/07/30/pv29_1627640635.jpg)
जीत के बाद जश्न मनातीं सिंधु। दूसरे ओलिंपिक मेडल से वे बस एक कदम दूर हैं।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.