Best News Network

हरियाणा के दोनों हॉकी खिलाड़यों को मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़: CM मनोहर लाल ने किया ऐलान, कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र और सोनीपत के सुमित वाल्मीकि टोक्यो में ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम के सदस्य

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Karnal
  • Haryana CM Manohar Lal Announced Cash Prize And Government Jobs For Hockey Players To Win Bronze Medal In Tokyo Olympic

करनाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ी सुमित वाल्मीकि। - Dainik Bhaskar

भारतीय हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ी सुमित वाल्मीकि।

ओलिंपिक की हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम में शामिल दोनों खिलाड़ियों के लिए सरकार ने इनाम की घोषणा की है। सीएम मनोहर लाल ने ढाई-ढाई करोड़ रुपये, खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर एचएसवीपी के प्लाट देने का एलान किया है। हॉकी पुरुष टीम में प्रदेश के दो खिलाड़ी शामिल रहे। इनमें सुरेंद्र पालड कुरुक्षेत्र का और दूसरा सोनीपत का सुमित वाल्मीकि है।

सुरेंद्र ने 6 साल की उम्र में पकड़ी स्टिक
कुरुक्षेत्र सेक्टर-8 में सुरेंद्र का परिवार रहता है। किसान मल्खान सिंह के पुत्र सुरेंद्र कुमार पालड़ ने मेहनत और लगन से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई। सुरेंद्र ने 6 साल की उम्र से ही अपने हॉकी जीवन की शुरुआत की। पहली स्कूली नेशनल प्रतियोगिता से अपना जीवन शुरू करने वाले सुरेंद्र का चयन अब टोक्यो ओलिंपिक 2021 के लिए भारतीय सीनियर हॉकी टीम के लिए हुआ है।

हॉकी के लिए करनाल से कुरुक्षेत्र शिफ्ट हुआ
मूलरूप से उनका परिवार करनाल के बारान गांव का है। लेकिन सुरेंद्र के हॉकी के प्रति जुनून को देखते हुए परिवार यहां शिफ्ट हो गया। द्रोणाचार्य स्टेडियम से साथ लगती कॉलोनी में रहकर वर्ष 2004 में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह से कोचिंग शुरू की। यहीं से सुरेंद्र ने अपने हॉकी जीवन की शुरुआत की।

खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का फाइल फोटो।

खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का फाइल फोटो।

सुरेंद्र की उपलब्धियां
हाॅकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का वर्ष 2011 में जूनियर नेशनल गेम के लिए प्रदेश की टीम में चयन हुआ। इस चेंपियनशिप ने टीम ने 50 साल बाद जीत दर्ज करवाई। तीन से 13 मई 2013 में मलेशिया में हुई जूनियर हाॅकी चेंपियनशिप में सुरेंद्र कुमार पालड़ ने भारतीय हाकी टीम की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में भारत को कांस्य पदक मिला।

वर्ष 2012 नवंबर माह में सुरेंद्र पालड़ का चयन फिर से भारतीय जूनियर हाकी टीम में हुआ। इस बार मलेशिया में जौहर कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को दूसरा स्थान मिला। वर्ष 2013 में ही अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ ने हालैंड व बेल्जियम में जूनियर भारतीय हाॅकी टीम की तरफ से टेस्ट सीरिज खेली और इस टेस्ट सीरिज में सुरेंद्र कुमार पालड़ का प्रदर्शन सराहनीय रहा। गत ओलिंपिक में भी सुरेंद्र ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.