Best News Network

स्कर्ट न पैंट, अब जेंडर न्यूट्रल इमोजी से होगी चैटिंग: एपल के नए वर्जन में जोड़ा प्रेग्नेंट मर्द का आइकन, सीरी की जगह लेगी ट्रांसजेंडर

  • Hindi News
  • Women
  • Apple’s IOS 15.4 Update Adds A Pregnant Male Icon, Siri Will Replace Transgender

नई दिल्ली20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एपल नए फीचर्स के साथ अपने यूजर्स के लिए iOS 15.4 अपडेट लेकर आई है। अब यूजर्स अपने दोस्तों को जेंडर न्यूट्रल इमोजी भेज सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं एपल ने इस बार अपनी फेमस सीरी की फीमेल वॉयस को भी जेंडर न्यूट्रल वॉयस से बदल दिया है। इसके लिए उन्होंने ट्रांसजेंडर आवाज को बतौर स्पीच असिस्टेंट इस्तेमाल किया है।

‘सीरी’ की जगह पर ‘क्वीन’ से करेंगे बात
एपल फोन के नए अपडेट के साथ ही आप फोन में अपनी पसंद के अनुसार वॉयस सिलेक्ट कर सकेंगे। यानी अगर आप महिला या पुरुष की आवाज सुनना चाहते हैं तो आप एपल की फेमस सीरी से पहले की तरह बात करेंगे। अगर आप जेंडर न्यूट्रल आवाज सुनना चाहते हैं तो आपसे क्वीन बात करेंगे। इसमें ट्रांसजेंडर की आवाज सुनाई देगी।

एलजीबीटीक्यू कम्यूनिटी के सदस्य से रिकार्डिंग

आईफोन में स्मार्ट असिस्टेंट को जेंडर न्यूट्रल आवाज देने के लिए इममें एलजीबीटीक्यू कम्यूनिटी के सदस्य से रिकार्डिंग कराई गई है। यह बात खुद मोबाइल टेक्नोलॉजी में सबसे बड़ा नाम कही जाने वाली एपल कंपनी कंफर्म कर चुकी है।

कंपनी अंग्रेजी भाषा में लैंग्वेज सपोर्ट देने वाली सीरी यूजर्स के लिए नए ऑप्शन्स लाई है। इसकी नई आवाज के साथ ही न्यूट्रल टेक्स्ट-टू-स्पीच का लाभ उठा सकेंगे। जो यूजर्स अब तक अमेरिकन सीरी का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हें अब पांच आवाजों में स्मार्ट असिस्टेंस मिलेगी।

पहले बोलती थी सिर्फ महिला, अब जेंडर न्यूट्रल भी

वॉयस 1 और 3 पुरुष की आवाज को अलग-अलग पिच में सुनाएगा। वॉयस 2 और 4 महिला की आवाज को अलग-अलग पिच में सुनाएगा। वहीं वॉयस 5 को जेंडर न्यूट्रल रखा जाएगा। एपल ने अपने स्पीच असिस्टेंट ऑप्शन में दूसरी बार बदलाव किया है। एक साल पहले तक आईफोन में सीरी की आवाज में सिर्फ महिला ही बोलती थी। बाद में इसे महिला और पुरुष दोनों की आवाज में शुरू किया गया। अब इसमें जेंडर न्यूट्रल का ऑप्शन जोड़ा गया है।

यूजर्स के लिए कई ऐसे इमोजी बनाए गए हैं, जो प्रेग्नेंसी के अलावा बेबी बंप दिखाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूजर्स के लिए कई ऐसे इमोजी बनाए गए हैं, जो प्रेग्नेंसी के अलावा बेबी बंप दिखाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोन में पहली बार दिखाई देगी प्रेग्नेंट पुरुष की इमोजी

एपल ने iOS अपडेशन के समय आइकॉन सेक्शन में करीब 37 नई स्माइलीज को जोड़ा है। जिसमें से कई जेंडर न्यूट्रल इमोजी को शामिल किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली इमोजी है प्रेग्नेंट पुरुष की। इससे पहले आइकन में सिर्फ महिलाओं को ही प्रेग्नेंट दिखाया जाता था। मगर एपल ने उन ट्रांसजेंडर मैन और नॉन बाइनरी पीपुल को भी इसमें शामिल किया है, जो बच्चे को जन्म दे सकते हैं। एपल ने इन्हें अलग-अलग कलर शेड में भी दिखाया है, ताकि रंग को लेकर भेद-भाव ने दिखे।

इसमें से बाइटिंग लिप्स की इमोजी में भी बदलाव किए गए हैं। इसे सिर्फ महिलाओं से ना जोड़कर जेंडर न्यूट्रल बनाया गया है। हालांकि एपल ने जनवरी के अंत में ही इन इमोजी को शामिल कर दिया था। मगर अपडेशन नहीं किया गया था।

अलग - अलग रंग में दिखाए गए हैंडशेक, भेद-भाव को करेंगे दूर।

अलग – अलग रंग में दिखाए गए हैंडशेक, भेद-भाव को करेंगे दूर।

आंसू छिपाने वाले और मुंह बनाने वाले इमोजी भी जुड़े
पुराने इमाेजी में नए बदलाव के साथ ही एपल ने 7 ब्रैंड न्यू स्माइली भी जोड़ी हैं। इसमें सिकुड़ा हुआ चेहरा यानी मेल्टिंग फेस इमोजी, डॉटिड लाइन फेस इमोजी, आंसू छिपाने वाला फेस इमोजी और मुंह बनाने वाले फेस इमोजी शामिल हैं। इसी के साथ यूजर्स अलग-अलग स्किन टोन के हैंडशेक करते हुए इमोजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें पहली बार शामिल किया गया है।

इनके अलावा मोटरसाइकिल टायर, स्लाइड, डिस्को बॉल, क्लब, कोरल, राजमा और लो बैटरी की इमोजी को भी पहली बार आइकन फाइल में जोड़ा है।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.