- Hindi News
- Business
- Gold Silver Price 28th March Update; Sona Chandi Ka Rate Per Gram Kya Hai In India Mumbai Delhi
नई दिल्लीएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी 28 मार्च को सोना-चांदी के दाम में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 239 रुपए सस्ता होकर 51,653 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 406 रुपए की गिरावट के साथ 51,470 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 51,653 |
23 | 51,446 |
22 | 47,314 |
18 | 38,740 |
68 हजार के नीचे आई चांदी
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 909 रुपए सस्ती होकर 67,782 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 1 बजे ये 657 रुपए की गिरावट के साथ 68,179 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।
अगस्त 2020 में 56 हजार के पार पहुंच गया था सोना
सोना अभी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता चल रहा है। पिछले साल अगस्त में इसकी कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। यह एक रिकॉर्ड था। अभी ये 51,653 रुपए पर है। यानी ये अपने रिकॉर्ड हाई से 4,547 रुपए प्रति 10 ग्राम कम में मिल रहा है।
सोने में क्यों आ रही गिरावट?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध समाप्त होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है। रूस के पास भी सोने का बड़ा भंडार है और वह इसे ग्लोबल मार्केट में बेचना चाहता है। अगर यह सोना बाजार में आता है तो इसकी आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.