Best News Network

सेंसेक्स 107 अंक गिरकर 66,160 पर बंद: निफ्टी भी 13 अंक टूटा, 3.76% की तेजी के साथ NTPC का शेयर टॉप गेनर रहा

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market News Update; BSE NSE Sensex | SBI Cards, BOI And Rupee Exchange Rate

मुंबई3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (28 जुलाई) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 107 गिरकर 66,160 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 14 अंक गिरकर 19,646 पर बंद हुआ। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी रही।

निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा 0.86% की गिरावट रही
NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, प्राइवेट बैंक, निफ्टी IT में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा 0.86% की गिरा। वहीं, रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.83% चढ़ा।

मिड और स्मॉलकैप ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया
मिड और स्मॉलकैप ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। BSE मिडकैप इंडेक्स 30,178 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद 0.55% की तेजी के साथ 30,159 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स रिकार्ड हाई 34,577 को टच करने के बाद 34,548 के स्तर पर बंद हुआ।

इंडियन ऑयल को पहली तिमाही में 13,750 करोड़ का मुनाफा
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 13,750 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है। ये पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च से 36.7% ज्यादा है। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10,058.7 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही यानी Q1FY23 में 1,992 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

वहीं, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से कंपनी का रेवेन्यू पहली तिमाही में 2.11 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.42 लाख करोड़ रुपए से 13% कम है। आज IOC का शेयर 3.50% गिरकर 95.45 रुपए पर बंद हुआ।

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में थी गिरावट
अमेरिकी बाजार की लगातार 13 दिनों की तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। डाओ जोंस 237 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। नैस्डेक में भी 0.55% की गिरावट रही। S&P500 में करीब-करीब फ्लैट 0.64% की गिरावट देखी गई।

एक दिन पहले भी बाजार में गिरावट थी
शेयर बाजार में कल यानी 27 जुलाई को भी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 440 अंक गिरकर 66,266 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 118 अंक की गिरावट रही, ये 19,659 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी रही था।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.