- Hindi News
- Business
- Post Office National Savings Certificate Or Fixed Deposit, Know Where To Invest Will Be Right For You
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नए फाइनेंशियल ईयर को शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में अगर आपने अभी तक टैक्स सेविंग और फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए प्लानिंग शुरू नहीं की है तो देर न करें। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट का कहना है कि हमें इस साल के लिए जल्द से जल्द फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करनी चाहिए। जल्दी शुरुआत से आप न केवल टैक्स बचा सकते हैं, बल्कि अपने फाइनेंशियल गोल भी पूरे कर सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के बारे में बता रहे हैं।
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
- पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) में निवेश पर 6.8% सालाना ब्याज मिल रहा है।
- इसमें ब्याज की गणना सालाना आधार पर होती है, लेकिन ब्याज की राशि निवेश की अवधि होने पर ही दी जाती है।
- एनएससी अकाउंट खुलवाने के लिए आपको न्यूनतम 100 रुपए निवेश करना होगा।
- इस खाते को किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है।
- इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इससे पहले आप स्कीम से वाहर नहीं निकल सकते हैं।
- नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत कर छूट मिलती है।
- आप एनएससी में कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस स्कीम्स से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
5 साल की FD पर कौनदसा बैंक दे रहा कितना ब्याज
बैंक | ब्याज दर(%) |
DCB बैंक | 6.95 |
इंडसइंड बैंक | 6.50 |
RBL बैंक | 6.50 |
यस बैंक | 6.00 |
SBI | 5.40 |
ICICI | 5.50 |
HDFC | 5.50 |
5 साल की FD पर मिलता है टैक्स छूट का लाभ
5 साल वाली FD में निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स छूट ली जा सकती है। ऐसे में आप इनमें निवेश कर सकते हैं। हम आपको बता रहे है कि कौन से बैंक में टैक्स सेविंग FD पर कितना ब्याज मिल रहा है।
1 लाख रुपए निवेश करने पर 5 साल बाद कितना मिलेगा?
बैंक | कितनी रकम मिलेगी (रु) | कितना ब्याज मिलेगा (रु) |
DCB बैंक | 139,928 | 39,928 |
पोस्ट ऑफिस | 139,601 | 39,601 |
इंडसइंड बैंक | 137,009 | 37,009 |
RBL बैंक | 137,009 | 37,009 |
यस बैंक | 133,822 | 33,822 |
ICICI | 130,696 | 30,696 |
HDFC | 130,696 | 30,696 |
SBI | 130,078 | 30,078 |
नोट: ये कैल्कुलेशन एक मोटे अनुमान के तौर पर है। बैंक समय समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.