Best News Network

श्रीलंका में शाम मस्तानी: किशोर दा के गाने पर धवन ने बांसुरी बजाई और पृथ्वी शॉ ने गाकर दिया साथ; 7 घंटे में 7 लाख लोगों ने देखा VIDEO

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Shikhar Dhawan Playing Kishore Kumar’s “Sham Mastani” On A Flute With Prithvi Shaw | India Tour Of Sri Lanka

कोलंबो33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ओपनर शिखर धवन का नया अवतार देखने को मिला है। वे बैटिंग स्पेशलिस्ट से अब बांसुरी एक्सपर्ट बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह किशोर कुमार के गाने ‘ये शाम मस्तानी’ पर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं।

धवन के पीछे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खड़े हैं और वह बांसुरी की धुन पर गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 7 घंटे में 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है। इसके साथ ही करीब 3 लाख लोगों के लाइक्स भी मिले हैं।

धवन-पृथ्वी श्रीलंका सीरीज में ओपनिंग करते नजर आएंगे
धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- थर्सडे ट्यून्स, हमारे इन-हाउस सुपरस्टार गायक पृथ्वी शॉ। धवन ने वीडियो में पृथ्वी को टैग भी किया। ये शाम मस्तानी 1971 में आई फिल्म कटी पतंग का गाना है। इस फिल्म में राजेश खन्ना और आशा पारेख लीड रोल में थे। धवन और पृथ्वी फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं और अब वे वनडे सीरीज में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

IPL 2021 के दौरान शानदार फॉर्म में दिखे थे धवन-पृथ्वी
धवन और पृथ्वी ने इस साल IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी ओपनिंग की थी, जो कि सुपर हिट रही थी। दोनों ने टूर्नामेंट में 5 बार 50+ रन की पार्टनरशिप की। पृथ्वी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 165.40 के स्ट्राइक रेट से 827 रन बनाए थे। जबकि, IPL में उन्होंने 8 मैचों में 166.48 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए थे। धवन लीग में फिलहाल टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 8 मैच में 134.27 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं।

श्रीलंका सीरीज की तारीखों को 5 दिन आगे बढ़ाया गया
भारत और श्रीलंका के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत 18 जुलाई से होगी। पहले यह सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन श्रीलंकाई टीम में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद इसकी तारीख को 5 दिन आगे बढ़ा दिया गया। साथ ही इसकी टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।

धवन को कप्तान और भुवनेश्वर को उप-कप्तान बनाया गया
धवन को टीम इंडिया की कप्तानी भी सौंपी गई है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार डिप्टी कैप्टन का रोल निभाते नजर आएंगे। नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) के डायरेक्टर राहुल द्रविड़ बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ हैं। BCCI ने श्रीलंका दौरे पर 20 व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को भेजा है।

6 अनकैप्ड प्लेयर्स भी टीम के साथ
इसमें 6 अनकैप्ड प्लयर्स भी हैं। देवदत्त पडिक्कल, कृष्णप्पा गौतम, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.