Best News Network

शेयर बाजार: 396 पॉइंट्स गिरकर 60322 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 18 हजार के नीचे, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3% टूटा, मारुति का शेयर 7% बढ़ा

  • Hindi News
  • Business
  • Markets Open With Decline, Sensex Down Share Market, Share Price, Share Market

मुंबई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कल शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 32 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 60,718 पर बंद हुआ

शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 396 पॉइंट्स (0.65%) टूटकर 60,322 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 110 पॉइंट्स (0.61%) गिरकर 17,999 पर बंद हुआ। बाजार का मार्केट कैप 269.61 लाख करोड़ रुपए रहा।

आज सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में रही। यह शेयर 3.17% टूटकर 2,496 रुपए पर बंद हुआ। आज सुबह BSE सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला था। इसने दिन में 60,199 का निचला स्तर बनाया जबकि 60,802 का हाई बनाया। निफ्टी ने 17,958 का लो बनाया जबकि 18,132 का हाई बनाया।

21 शेयर्स गिरावट में

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 21 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि 9 शेयर्स बढ़त वाले रहे। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में SBI, अल्ट्राटेक, इंडसइंड और NTPC के शेयर्स 2% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। बढ़त वाले प्रमुख शेयर्स में मारुति का शेयर आज 7.31% के साथ 8 हजार के ऊपर बंद हुआ। जनवरी के बाद यह पहली बार 8 हजार के ऊपर बंद हुआ है। इसके साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा के भी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

मिड कैप गिरावट में और स्माल कैप बढ़त में

BSE मिडकैप, BSE100 गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि स्माल कैप बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट वाले इंडेक्स रहे। निफ्टी 50 में प्रमुख गिरावट वाले शेयर्स में रिलायंस, हिंडालको, एसबीआई गिरावट वाले शेयर्स रहे। जबकि बढ़त वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, हीरो मोटो, मारुति और अन्य रहे।

कल बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 32 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 60,718 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 6 पॉइंट्स की तेजी के साथ 18,109 पर बंद हुआ। कल सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 61 हजार के आंकड़े को पार कर गया था।

खबरें और भी हैं…

  • शेयर बाजार: 32 पॉइंट्स की तेजी के साथ 60,718 पर सेंसेक्स बंद, निफ्टी 18,109 पर बंद हुआ

    32 पॉइंट्स की तेजी के साथ 60,718 पर सेंसेक्स बंद, निफ्टी 18,109 पर बंद हुआ|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शेयर बाजार: सेंसेक्स 767 अंक चढ़कर बंद, 18,100 के पार पहुंचा निफ्टी, IT शेयरों में जमकर खरीदारी

    सेंसेक्स 767 अंक चढ़कर बंद, 18,100 के पार पहुंचा निफ्टी, IT शेयरों में जमकर खरीदारी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर नॉलेज सीरीज: एक्सपर्ट्स ने कहा- शेयर बाजार से फायदे के लिए धैर्य, समझ और समय की परख जरूरी

    एक्सपर्ट्स ने कहा- शेयर बाजार से फायदे के लिए धैर्य, समझ और समय की परख जरूरी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शेयर बाजार: अमेरिका में महंगाई का भारत में असर, सेंसेक्स 433 पॉइंट्स गिरकर 59,919 पर बंद, निफ्टी 17,873 पर बंद

    अमेरिका में महंगाई का भारत में असर, सेंसेक्स 433 पॉइंट्स गिरकर 59,919 पर बंद, निफ्टी 17,873 पर बंद|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.