- Hindi News
- Business
- Sensex Rises 613 Points, Reaches 57873, Axis, Titan, Power Grid Gain More, Share Market, Share Price
मुंबई9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स दिन भर में 923 पॉइंट्स तक बढ़ा, जबकि 1,316 अंक तक गिरा। अंत में यह 195 पॉइंट्स (0.34%) गिर कर 57064 पर बंद हुआ।
निफ्टी में 82 पॉइंट्स की गिरावट
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 पॉइंट्स (0.48%) गिर कर 16,972 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन में 58,183 का हाई बनाया जबकि 56,867 का निचला स्तर बनाया। सुबह बाजार 12 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 57,272 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 14 शेयर्स बढ़त के साथ और 16 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बढ़त पावर ग्रिड, टाइटन और बजाज फाइनेंस में रही। नेस्ले, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व भी बढ़त के साथ बंद हुए।
टाटा स्टील का शेयर 4% टूटा
गिरावट वाले शेयर्स में टाटा स्टील 4% गिरा जबकि कोटक महिंद्रा बैंक 3.08% गिरा। बजाज ऑटो, एयरटेल, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, मारुति सहित अन्य शेयर्स में गिरावट रही। यह सभी शेयर्स 1 से 2% तक गिरकर बंद हुए। आज पहले ही मिनट में मार्केट कैप में 4.16 लाख करोड़ रुपए की बढ़त आई थी लेकिन बाद में यह गिरावट के साथ 256.89 लाख करोड़ रुपए पर रहा। कल यह 256.94 लाख करोड़ रुपए था जो आज 261.10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था।
निफ्टी 17,051 पर खुला
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,051 पर खुला था। दिन में 17,324 का हाई बनाया जबकि 17,051 का निचला स्तर बनाया। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट रही। इसके 50 शेयर्स में से 22 बढ़त के साथ और 28 गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बढ़त पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और टाइटन में रही। टाटा स्टील, कोटक बैंक और अडाणी पोर्ट में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
कल बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 153 पॉइंट्स (0.27%) की तेजी के साथ 57,260 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.50 (0.16%) अंकों की तेजी के साथ 17,053 पर बंद हुआ।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.