Best News Network

विमेंस IPL टीमों की होड़ में 30 कंपनियां: अणाडी ग्रुप से लेकर हल्दीराम तक ने खरीदे टेंडर, नाम का ऐलान 25 जनवरी को

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • 5 Winning Franchises Will Be Announced On January 25; Player Auction In February, Tournament In March

स्पोर्ट्स डेस्कएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
महिला IPL चैंपियन टीम को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे। - Dainik Bhaskar

महिला IPL चैंपियन टीम को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे।

विमेंस IPL टीमें खरीदने के लिए करीब 30 से ज्यादा कंपनियों ने टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदे हैं। इन्हीं में से किन्हीं 5 कंपनियों को 25 जनवरी कोटीमें मिलेंगी। डॉक्यूमेंट खरीदने वाली 30 कंपनियों में कई नई कंपनियां भी शामिल हैं। इनमें चेन्नई का श्रीराम ग्रुप, नीलगिरी ग्रुप और AW काटकुरी ग्रुप समेत APL अपोलो और नमकीन बनाने वाली कंपनी हल्दीराम शामिल है।

सीमेंट कंपनियों का भी इंटरेस्ट
चेट्टीनाद सीमेंट और जेके सीमेंट ने भी डॉक्यूमेंट खरीदे। इंडिया सीमेंट्स कंपनी पहले से IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम खरीदे हुए हैं। ऐसे में इस फ्रेंचाइजी लीग में एक और सीमेंट कंपनी की एंट्री हो सकती है। ILT20 लीग में शारजाह वॉरियर्स टीम की मालिक काप्री ग्लोबल और अडाणी ग्रुप ने भी टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीद रखे हैं।

सभी IPL फ्रेंचाइजी मालिकों ने खरीदे डॉक्यूमेंट
पुरुष IPL में शामिल सभी 10 टीमों के मालिकाना हक वाली कंपनियों ने महिला IPL के टेंडर डॉक्यूमेंट भी खरीदे हैं। महिला IPL टीमों का ऑक्शन 25 जनवरी को मुंबई में होगा। दिल्ली कैपिटल्स टीम की कंपनियां GMR ग्रुप और JSW ग्रुप ने 2 अलग-अलग महिला IPL टीम खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया है। दोनों ने साथ मिलकर टीम खरीदने के लिए भी अलग से डॉक्यूमेंट खरीदे हैं।

CSK समेत सभी पुरुष IPL टीमों ने महिला IPL टीमों के टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदे हैं।

CSK समेत सभी पुरुष IPL टीमों ने महिला IPL टीमों के टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदे हैं।

सभी कंपनियों ने बोली नहीं लगाई
BCCI के टेंडर डॉक्यूमेंट की कीमत करीब 5 लाख रुपए थी। जिन भी 30 कंपनियों ने डॉक्यूमेंट खरीदे। जरूरी नहीं कि उन सभी कंपनियों ने महिला IPL टीम खरीदने के लिए बोली लगाई हो। साथ ही टेंडर डॉक्यूमेंट में लिखा था कि महिला IPL टीम खरीदने के लिए कंपनी की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपए होनी चाहिए। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने नाम वापस ले लिए होंगे। टेंडर डॉक्यूमेंट 21 जनवरी को बिकना बंद हो जाएंगे।

मीडिया राइट्स से होगी BCCI की कमाई
BCCI ने महिला IPL को लेकर बताया कि पहले साल में मीडिया राइट्स की बिक्री से उन्हें करीब 125 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, 2024 में उन्हें करीब 162 करोड़ रुपए मिलेंगे। 950 करोड़ रुपए (7.09 करोड़ प्रति मैच) में मीडिया राइट्स खरीदने वाली कंपनी वायकॉम 18 पर पहले साल में कम नुकसान होने की संभावना है।

चैंपियन टीम मालिक को कितने मिलेंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला IPL जीतने वाली टीम को BCCI के रेवेन्यू शेयर से 28.08 करोड़ रुपए मिलेंगे। दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 27.20 करोड़, तीसरे नंबर की टीम को 26.33 करोड़, चौथे नंबर पर रहने वाली टीम को 25.45 करोड़ और आखिरी नंबर पर रहने वाली टीम के मालिकाना हक वाली कंपनी को 24.57 करोड़ रुपए मिलेंगे। 2027 तक हर साल ये रेवेन्यू शेयर भी बढ़ता जाएगा।

कब शुरू होगा महिला IPL?

महिला IPL का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू हो सकता है। 5 टीमों के IPL में 22 मैच होंगे। 25 जनवरी को सभी टीमों के नाम सामने आने के बाद फरवरी में खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। खिलाड़ी 26 जनवरी तक महिला IPL के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। ऑक्शन में एक टीम के पास 12 करोड़ रुपए का पर्स रहेगा। ऑक्शन से जुड़ी पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.