Best News Network

रोमांचक आखिरी ओवर में 3 रन से हारी CSK: रहाणे-अश्विन में नोक-झोंक, अश्विन ने की नंबर-5 पर बैटिंग; CSK-RR मैच के मोमेंट्स

चेन्नई13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 रन से हरा दिया। संदीप शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के सामने आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड किए। जोस बटलर ने राजस्थान से फिफ्टी लगाई।

महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी करते हुए 200वां IPL मैच खेला। ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे। संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए और ऋतुराज गायकवाड को संदीप शर्मा की बॉल शरीर पर लग गई। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स इस खबर में हम जानेंगे। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

1. धोनी का 200वां कप्तानी मैच
महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी में 200वां IPL मैच खेला। उन्होंने मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी भी चुनी। 200वें मैच से पहले CSK के मालिकों ने धोनी को मोमेंटो गिफ्ट किया। धोनी की कप्तानी में CSK ने 120 मैच जीतने के साथ 4 बार IPL खिताब भी जीता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने CSK के कप्तान के रूप में 200वां IPL मैच खेला।

महेंद्र सिंह धोनी ने CSK के कप्तान के रूप में 200वां IPL मैच खेला।

2. नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे अश्विन
राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन CSK के खिलाफ नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे। अश्विन आम तौर पर नंबर-7 या नंबर-8 पर बैटिंग करते हैं। अश्विन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए 22 बॉल में 2 छक्कों और एक चौके के सहारे 30 रन बनाए।

अश्विन ने इससे पहले IPL में 2022 और 2014 में भी नंबर-5 पर बैटिंग की है। 2014 में उन्होंने 16 गेंद पर 14 रन बनाए थे। वहीं पिछले साल CSK के ही खिलाफ उन्होंने 23 बॉल पर 40 रन बनाए थे।

रविचंद्रन अश्विन IPL करियर में तीसरी बार नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे।

रविचंद्रन अश्विन IPL करियर में तीसरी बार नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे।

3. सैमसन का लगातार दूसरा डक
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए। 9वें ओवर की पांचवीं गेंद रवींद्र जडेजा ने मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ फेंकी। गेंद टर्न होकर स्टंप्स में लग गई। सैमसन का यह लगातार दूसरा डक है।

सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में भी खाता नहीं खोल सके थे। जडेजा ने ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पड्डीकल को भी कैच आउट कराया था।

संजू सैमसन लगातार दूसरे IPL मैच में खाता नहीं खोल सके।

संजू सैमसन लगातार दूसरे IPL मैच में खाता नहीं खोल सके।

4. गायकवाड को लगी संदीप शर्मा की बॉल
दूसरी पारी का पहला ओवर राजस्थान के संदीप शर्मा फेंक रहे थे। ओवर की चौथी बॉल संदीप ने लेग स्टंप पर शॉर्ट बॉल फेंकी, लेकिन ऋतुराज गायकवाड इस बॉल को खेलने के लिए तैयार नहीं थे। गायकवाड बहुत देरी से हटे, इतने में गेंद उनकी ओर आ गई। गायकवाड ने हाथ अड़ाया, लेकिन बॉल उन्हें लग ही गई।

गायकवाड ने इस वक्त खाता भी नहीं खोला था। वह 8 रन बनाकर संदीप शर्मा की बॉल पर ही कैच आउट हुए।

ऋतुराज गायकवाड को इस तरह संदीप शर्मा की बॉल लगी।

ऋतुराज गायकवाड को इस तरह संदीप शर्मा की बॉल लगी।

5. रहाणे-अश्विन में हुई नोक-झोंक
दूसरी पारी में CSK के अजिंक्य रहाणे और RR के रविचंद्रन अश्विन में नोक-झोंक देखने को मिली। छठे ओवर की दूसरी बॉल पर रविचंद्रन अश्विन गेंद फेंकने से पहले रुक गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे अश्विन के गेंद फेंकने से पहले रुक गए। इसी ओवर में रहाणे ने छक्का लगाया।

आखिर में रहाणे 19 बॉल में 31 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ही LBW हुए।

रविचंद्रन अश्विन इस तरह गेंद डालने से पहले रुक गए थे।

रविचंद्रन अश्विन इस तरह गेंद डालने से पहले रुक गए थे।

अजिंक्य रहाणे ने अगली गेंद पर शॉट ही नहीं खेला और अश्विन को गेंद डालने से पहले रुकना पड़ा।

अजिंक्य रहाणे ने अगली गेंद पर शॉट ही नहीं खेला और अश्विन को गेंद डालने से पहले रुकना पड़ा।

6. रोमांचक आखिरी ओवर में 3 रन से हारी CSK
175 रन के टारगेट के सामने CSK को आखिरी 18 गेंदों पर 54 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने 14 रन बनाए। 19वें ओवर में जडेजा ने 2 छक्के जड़कर 19 रन बना दिए।

आखिरी ओवर में 21 रन जरूरत थी, धोनी ने इस ओवर में दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। लेकिन संदीप शर्मा ने अगली 3 गेंदों पर 3 ही रन दिए और टीम को जीत दिला दी।

धोनी और जडेजा ने आखिरी 18 गेंदों पर 50 रन बनाए।

धोनी और जडेजा ने आखिरी 18 गेंदों पर 50 रन बनाए।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.