Best News Network

राजस्थान रॉयल्स ने खेल मंत्री से माफी मांगी: चांदना ने सील कराया था VIP स्टैंड; हंगामे के बाद SMS स्टेडियम में IPL मैच शुरू

जयपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुबह से लेकर शाम तक गहमागहमी के बाद आखिरकार सवाई मान सिंह (SMS) स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मैच शुरू हो गया है। इससे पहले स्टेडियम में बनाए गए VIP स्टैंड को सील करने के बाद पास-टिकट धारकों को एंट्री नहीं मिली थी, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर कुंवर राष्ट्रदीप फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो खेल मंत्री अशोक चांदना से नोकझोंक भी हो गई थी। करीब 45 मिनट तक दोनों के बीच बंद कमरे में बात हुई, जिसके बाद VIP स्टैंड की सील खोलने पर सहमति बनी।

टिकट लेने वालों को नहीं मिली थी एंट्री

खेल मंत्री चांदना ने कहा- राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने माफी मांगी है, जिसके बाद दर्शकों के लिए VIP स्टैंड को खोल दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मुझे बताया कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट आज ही परमिशन के लिए अप्लाई करना चाहता था। ऑफिस टाइमिंग खत्म होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उधर, गेट का ताला खुलने के बाद VIP स्टैंड की सीटों पर कब्जा जमाए चांदना के समर्थकों से कुर्सियां खाली कराई गईं। इसके लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पास-टिकट धारक अपनी-अपनी सीट पर बैठ पाए। इससे पहले VIP स्टैंड में खेल मंत्री के समर्थक जुट गए थे। वहां की सीटों पर वही काबिज थे। यहां के लिए टिकट खरीदने वाले बाहर भटक रहे थे। मौके पर तनाव की स्थिति थी।

अवैध निर्माण कराया है RCA ने
स्टेडियम में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की देखरेख में राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने VIP स्टैंड का निर्माण कराया लिया है। इसकी शिकायत खेल मंत्री अशोक चंदना को मिली थी। वो मंगलवार शाम को मौके पर पहुंचे थे और निर्माण को अवैध बताते हुए सील कराने की धमकी दी थी। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे चांदना फिर पहुंचे। उन्होंने RCA और राजस्थान रॉयल्स पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया था।

शाम सवा चार बजे डाल दिया गया था ताला
शाम करीब सवा चार बजे खेल मंत्री के निर्देश पर स्टेडियम में बने खेल परिषद के ऑफिस (जो स्टेडियम के वेस्ट साइड में बना हुआ है) में ताला लगा दिया गया था। यह कार्रवाई खेल विभाग ने की थी। RCA ने खेल परिषद के सामने ही अस्थायी निर्माण किया है। इसकी वजह से स्टेडियम में बने बॉक्स और वेस्ट स्टैंड की छत पर बैठकर मैच नहीं देखा जा सकेगा।

शाम 4:15 बजे मैच से ठीक पहले SMS स्टेडियम में वेस्ट स्टैंड की सीढ़ियों से पहले लगे दरवाजे पर ताला लगा दिया गया था। देर शाम इसे खोला गया।

शाम 4:15 बजे मैच से ठीक पहले SMS स्टेडियम में वेस्ट स्टैंड की सीढ़ियों से पहले लगे दरवाजे पर ताला लगा दिया गया था। देर शाम इसे खोला गया।

सील की कार्रवाई से एक हजार सीटें ब्लॉक
खेल मंत्री के आदेश पर हुई सीलिंग की कार्रवाई के बाद लगभग 1000 सीटें ब्लॉक हो गई थीं। इनमें वीआईपी और वीवीआईपी सीटें शामिल थीं। इस स्टैंड में बैठने के लिए 6 हजार से लेकर 12 हजार रुपए तक की टिकट बेची गई थी।

इसी वीवीआईपी बॉक्स की टिकट 6 हजार से 12 हजार रुपए तक में बेची गई थी। खेल मंत्री के निर्देश पर सील कर दिया गया है, जिसके कारण एक हजार सीटें ब्लॉक हो गई थीं।

इसी वीवीआईपी बॉक्स की टिकट 6 हजार से 12 हजार रुपए तक में बेची गई थी। खेल मंत्री के निर्देश पर सील कर दिया गया है, जिसके कारण एक हजार सीटें ब्लॉक हो गई थीं।

खेल मंत्री की पुलिस अधिकारियों से बहस
तालेबंदी की वजह से वीवीआईपी टिकट/पास वाले दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री नहीं हो पा रही थी। शाम को इसकी शिकायत राजस्थान रॉयल्स ने पुलिस से की थी। मौके पर शाम करीब पांच बजे एडिश्नल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर कुंवर राष्ट्रदीप फोर्स लेकर खेल परिषद स्थित अशोक चांदना के ऑफिस पहुंचे थे। यहां पुलिस अधिकारियों से अशोक चांदना की बहस हो गई थी। करीब 45 मिनट तक कुंवर राष्ट्रदीप और अशोक चांदना की बंद कमरे में बातचीत हुई तब जाकर समस्या का समाधान हुआ।

एडिश्नल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर कुंवर राष्ट्रदीप फोर्स लेकर खेल परिषद स्थित अशोक चांदना के ऑफिस पहुंचे। यहां उनकी बहस खेल मंत्री से हो गई थी।

एडिश्नल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर कुंवर राष्ट्रदीप फोर्स लेकर खेल परिषद स्थित अशोक चांदना के ऑफिस पहुंचे। यहां उनकी बहस खेल मंत्री से हो गई थी।

उधर, RCA अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने इस निर्माण को वैध बताया था। उन्होंने साफ किया था कि किसी भी स्तर से गलत काम नहीं किया गया है।

जयपुर के SMS स्टेडियम में बुधवार शाम राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच मुकाबला होना था। उससे पहले ही विवाद शुरू हो गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे मैच शुरू हो गया।

स्टेडियम में बाउंसर देख भड़के मंत्री
आज सुबह खेल मंत्री चांदना स्टेडियम पहुंचे थे। मेन गेट पर बाउंसर खड़े थे। इन्हें देखते ही चांदना भड़क गए थे। उन्होंने बाउंसर को हड़काया। कहा- यह किसे डराने के लिए यहां खड़े किए गए हैं। इन्हें 1 मिनट में यहां से हटा लेना। वरना मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। यह खिलाड़ियों का स्टेडियम है। उन्हें ही अंदर जाने से रोका जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।

​​चांदना ने कहा था- RCA ने खेल परिषद के साथ हुए एमओयू का उल्लंघन किया है। स्टेडियम में निर्धारित स्थान से ज्यादा पर निर्माण कराया गया है। यह पूरी तरह से गलत है। इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। नोटिस दे दिया गया है।

एक घंटे किया निरीक्षण
आज सुबह करीब 1 घंटे तक खेल मंत्री चांदना ने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इसके बाद चांदना ने खेल परिषद के ऑफिस में ताले लगाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद खेल विभाग के अधिकारियों ने पूरी जांच की। शाम 4:15 बजे मैच से ठीक पहले वेस्ट स्टैंड की सीढ़ियों से पहले लगे दरवाजे पर ताला लगा दिया था। खेल मंत्री ने लिखित आदेश भी जारी किया था। इसमें कहा गया था कि खेल विभाग के किसी भी अधिकारी कर्मचारी को स्टेडियम में आने-जाने से नहीं रोका जाए।

SMS स्टेडियम में अस्थायी तौर पर VIP स्टैंड का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि नियमों की अनदेखी करके RCA की देखरेख में यह निर्माण राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने कराया है।

SMS स्टेडियम में अस्थायी तौर पर VIP स्टैंड का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि नियमों की अनदेखी करके RCA की देखरेख में यह निर्माण राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने कराया है।

भवन पर कब्जा किया
खेल मंत्री अशोक चांदना ने फिर दोहराया था- राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने नियमों के खिलाफ खेल परिषद के भवन पर कब्जा कर लिया है। यहां अवैध निर्माण किया गया है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खेल परिषद के ऑफिस में अवैध रूप से बनाए गए स्टैंड बॉक्स और कुर्सियों को जब्त किया जाएगा। यहां पर तालाबंदी कर खेल विभाग के अलावा किसी भी और कर्मचारी-अधिकारी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

खेल मंत्री की नाराजगी के बाद डीजे बंद
खेल मंत्री चांदना ने कहा था- जब तक मैं या फिर क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष स्टेडियम में रहेंगे, तब तक म्यूजिक नहीं बजेगा। चाहे रात के 12:00 ही क्यों ना बज जाए। उनकी नाराजगी के बाद स्टेडियम में फिलहाल डीजे बंद कर दिया गया था। इस वजह से मशहूर सिंगर मामे खान भी बिना प्रैक्टिस किए ही स्टेडियम से लौट गए थे।

खेल मंत्री अशोक चांदना बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्टेडियम पहुंचे और निरीक्षण किया था।

खेल मंत्री अशोक चांदना बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्टेडियम पहुंचे और निरीक्षण किया था।

अशोक चांदना की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई कैंसिल
अशोक चांदना दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी देने वाले थे। इससे ठीक पहले उन्हें बिरला ऑडिटोरियम जाना पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर कर दी गई। अशोक चांदना दोपहर 2:45 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम से रवाना हो गए। बिरला ऑडिटोरियम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा विधायकों से वन टू वन फीडबैक ले रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रहते हैं। माना जा रहा है कि चांदना को मुख्यमंत्री ने ही बुला लिया था।

कृष्णा पूनिया ने चांदना पर व्यवधान डालने का आरोप लगाया
इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का पक्ष लेकर मैच के आयोजन में चांदना द्वारा व्यवधान डालने का आरोप लगाया था। खेल मंत्री चांदना ने कहा- मुझे खेल परिषद की ही 2 उपाध्यक्ष ने पत्र लिखा था। इसके बाद में उनकी समस्याओं को जानने यहां आया।

उधर, मंगलवार देर रात RCA अध्यक्ष वैभव गहलोत भी सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने किसी भी तरह के अवैध निर्माण होने की बात से इनकार किया था।

मंगलवार शाम भी सवाई मानसिंह स्टेडियम का निरीक्षण करने खेल मंत्री अशोक चांदना पहुंचे थे। उन्होंने अस्थायी VIP स्टैंड का निर्माण देखकर नाराजगी जताई थी।

मंगलवार शाम भी सवाई मानसिंह स्टेडियम का निरीक्षण करने खेल मंत्री अशोक चांदना पहुंचे थे। उन्होंने अस्थायी VIP स्टैंड का निर्माण देखकर नाराजगी जताई थी।

यह है विवाद
चांदना ने मंगलवार को बताया था कि IPL के आयोजन से पहले RCA ने SMS स्टेडियम में अस्थायी VIP स्टैंड का निर्माण करवाया है। RCA ने बेवजह कब्जा कर लिया है। अस्थायी स्टैंड की वजह से खेल विभाग के कर्मचारी ऑफिस में भी नहीं जा पा रहे हैं।

शुरू हुआ मुकाबला

बुधवार को तीन साल के लंबे इंतजार के बाद SMS स्टेडियम में IPL मैच शुरू हुआ है। इसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जॉयंट्स आमने-सामने हैं। इस बार दर्शकों के लिए स्टेडियम में खास व्यवस्था की गई है। पहली बार दर्शक बिना जालियों के खिलाड़ियों को सीधे मैदान पर खेलते हुए देख रहे हैं। इसके लिए RCA ने स्टेडियम में जालियों की जगह स्पेशल ट्रांसपरेंट ग्लास लगाए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL मैच में पुलिस ने कराई चुपके से एंट्री:बिना पास-टिकट वाले दर्शकों को सरकारी गाड़ी में SMS स्टेडियम के अंदर ले गए जवान​​​​​​​

जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) स्टेडियम में शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मी ही सेंध लगा रहे हैं। जिन दर्शकों के पास न ही टिकट थे, न ही पास; उन्हें पुलिस वाले अपनी सरकारी वैन में भरकर स्टेडियम के अंदर ले गए। इसमें जाने वाले लोग कौन हैं, उनकी पुलिस से क्या सेटिंग है, ये वहां तैनात पुलिसकर्मी ही बता सकते हैं। मैच शुरू हो जाने के बाद पुलिस की इस कारगुजारी ने वहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जयपुर में 4 मैच जीते तो रॉयल्स का प्लेऑफ पक्का:बिना होम ग्राउंड पर खेले 4 मैच जीते, 5 खूबियों ने बनाया सबसे मजबूत टीम

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का सफर अब जयपुर पहुंच चुका है। टीम अपने 5 मुकाबले बाहर खेलकर अब अपने होम ग्राउंड एसएमएस स्टेडियम में 19 अप्रैल से अपने आगे की सफर की शुरुआत करने जा रही है। होम ग्राउंड में अपना सफर शुरू करने से पहले ही रॉयल्स ने अपनी स्थिति इतनी मजबूत कर ली है कि प्लेऑफ की दावेदारी सबसे मजबूत नजर आ रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.