Best News Network

मॉडल आयशा की वजह से सानिया-शोएब का तलाक?: दोस्त का दावा, दोनों अलग-अलग रह रहे

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक हो गया है। यह दावा शोएब के करीबी दोस्त ने किया है। यह दोस्त उनकी मैनेजमेंट टीम का हिस्सा है। इसके मुताबिक, ‘मैं दोनों के तलाक की पुष्टि कर सकता हूं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता।’

तलाक की अफवाहों के बीच मॉडल आयशा कमर के साथ रिश्तों को लेकर मलिक का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें मलिक ने खुलासा किया था कि आयशा ने फोटोशूट के दौरान मेरी बहुत मदद की थी। दरअसल, 2021 में मलिक ने आयशा के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाई थीं। अब ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

हैदराबाद में 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब की शादी हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था।

पहले शोएब-आयशा की वायरल तस्वीरों को देखिए …

शोएब के साथ आयशा उमर एक फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस और YouTuber हैं। सबसे अधिक फीस पाने वाली अदाकारा हैं। मलिक के साथ कई मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है।

शोएब के साथ आयशा उमर एक फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस और YouTuber हैं। सबसे अधिक फीस पाने वाली अदाकारा हैं। मलिक के साथ कई मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है।

शोएब ने फोटोशूट को लेकर कहा कि मैं एक क्रिकेटर हूं, मॉडलिंग मेरी फील्ड नहीं है। इस फील्ड में आयशा ने मेरी बहुत मदद की है।

शोएब ने फोटोशूट को लेकर कहा कि मैं एक क्रिकेटर हूं, मॉडलिंग मेरी फील्ड नहीं है। इस फील्ड में आयशा ने मेरी बहुत मदद की है।

शोएब से जब पूछा गया कि इन तस्वीरों को देखकर आपकी वाइफ ने क्या कहा? तो मलिक ने कहा कि सानिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी

शोएब से जब पूछा गया कि इन तस्वीरों को देखकर आपकी वाइफ ने क्या कहा? तो मलिक ने कहा कि सानिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी

ये तस्वीर अक्टूबर 2022 की है। ओके पाकिस्तान नाम के मैगजीन के लिए दोनों ने बोल्ड फोटोशूट करवाया था।

ये तस्वीर अक्टूबर 2022 की है। ओके पाकिस्तान नाम के मैगजीन के लिए दोनों ने बोल्ड फोटोशूट करवाया था।

दुबई में सानिया तो पाकिस्तान में मलिक
सानिया-मलिक के करीबी दोस्त ने बताया कि उन दोनों ने तलाक लेने का मन बना लिया है। इसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। दोनों अभी अलग-अलग रह रहे हैं। सानिया इस समय दुबई में हैं, जबकि मलिक पाकिस्तान में हैं। तलाक की खबरों को सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से और ज्यादा हवा मिल रही है। सानिया ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा था- टूटे दिल कहां जाते हैं?

सबसे पहले सानिया और शोएब के सोशल मीडिया पोस्ट, जिनसे अलगाव को हवा मिली…

सानिया ने लिखा- टूटे दिल कहां जाते हैं…
सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी डाली है। इसमें सानिया ने खुद ही सवाल किया और खुद ही जवाब दिया। लिखा- Where do broken hearts go. To find Allah ! यानी टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट दिखाती है कि सानिया का दिल टूटा है। वो दुखी हैं और इस दुख को जाहिर भी कर रही हैं।

शुक्रवार को सानिया ने इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी पोस्ट की।

शुक्रवार को सानिया ने इंस्टाग्राम पर यह स्टोरी पोस्ट की।

शोएब ने लिखा- हम भले साथ न रहें…
30 अक्टूबर को सानिया और शोएब साथ नजर आए थे। मौका था बेटे इजहान के जन्मदिन का। शोएब ने फोटो पोस्ट की, लेकिन उन्होंने जो लिखा, उससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे। शोएब ने लिखा, “जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए। हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।”

बेटे के जन्मदिन पर 30 अक्टूबर को शोएब ने यह पोस्ट की।

बेटे के जन्मदिन पर 30 अक्टूबर को शोएब ने यह पोस्ट की।

पाकिस्तानी मीडिया ने बताई वजह- शोएब ने सानिया को धोखा दिया

अपने रिश्ते को लेकर अभी तक सानिया या शोएब ने खुलकर कुछ नहीं लिखा है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट से ही लोग अटकलें लगा रहे हैं। पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि बेटे की परवरिश मिलकर कर सकें। रिपोर्ट्स में बस इतना कहा जा रहा है कि शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया था। हालांकि इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं लिखा जा रहा है। शोएब किसी और के साथ रिश्ते में हैं? रिपोर्ट में इसका भी जिक्र नहीं किया गया है। बस इतना कहा जा रहा है कि दोनों ने तलाक की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शोएब की दूसरी बीवी हैं सानिया, शादी में पहली पत्नी ने किया था हंगामा

शोएब और आयशा की ये तस्वीर थोड़ी धुंधली है। ये 2010 में ही सामने आई थी, जब आयशा ने तलाक को लेकर हंगामा किया था।

शोएब और आयशा की ये तस्वीर थोड़ी धुंधली है। ये 2010 में ही सामने आई थी, जब आयशा ने तलाक को लेकर हंगामा किया था।

शोएब की पहली पत्नी सानिया नहीं, आयशा सिद्दीकी हैं। 2010 में सानिया-शोएब की शादी से पहले आयशा मीडिया में आई थीं, उन्होंने कहा था कि वे शोएब की पत्नी हैं। बिना तलाक दिए शोएब शादी नहीं कर सकते हैं। हैदराबाद की रहने वाली आयशा ने कहा था कि शोएब मोटा होने की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते।

पहले तो शोएब इस शादी से इनकार करते रहे और तलाक नहीं देने के बात कही, लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्होंने आयशा को तलाक दिया। ये तलाक सानिया से शादी होने के बाद दिया गया था।

शादी से पहले सानिया के घर में थे शोएब, तब भी विवाद हुआ था

शोएब और सानिया की ये तस्वीर 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद के होटल में ली गई थी।

शोएब और सानिया की ये तस्वीर 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद के होटल में ली गई थी।

शोएब शादी से पहले सानिया के घर पर रहे थे। इसे लेकर भी विवाद हुआ। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा था कि शादी से पहले दुल्हन के घर रहना इस्लाम के खिलाफ है। तब सानिया के घर के बड़ों ने तय किया कि शोएब शादी से एक दिन पहले होटल में शिफ्ट हो जाएं। ऐसा ही हुआ।

मीडिया के चलते शोएब का निकलना मुश्किल हुआ तो सानिया के चाचा ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। लगा कि घर में झगड़ा हो रहा है। मीडिया ने उन्हें घेरा तो शोएब चुपचाप छोटी कार में नीचे लेटकर होटल पहुंचे। सानिया ने बताया था कि ये कार घर में सब्जी और सामान लाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

अब सानिया मिर्जा की वो पोस्ट देखिए, जिनसे जाहिर हो रहा है कि कुछ गड़बड़ है…

1. वो पल जो मुश्किल दिनों में साथ हैं…

यह इंस्टाग्राम पोस्ट शुक्रवार का है, जिसमें सानिया अपने बेटे इजहान के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में सानिया ने लिखा- ये वो पल हैं, जो बेहद मुश्किल दिनों में मेरे साथ हैं।

यह इंस्टाग्राम पोस्ट शुक्रवार का है, जिसमें सानिया अपने बेटे इजहान के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में सानिया ने लिखा- ये वो पल हैं, जो बेहद मुश्किल दिनों में मेरे साथ हैं।

2. अल्लाह जानता है कि आपके लिए सही क्या है…

सानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा-अल्लाह जानता है कि आपकी रूह थक गई है। जो चल रहा है, उसे स्वीकार करने में आपको मुश्किल हो रही है। वो जानता है कि आपके लिए क्या बेहतर है। उसी दिशा में आपको बढ़ा रहा है। भरोसा रखिए।

3. आप अपने लिए स्पेस चाहते हैं, हम अपनी रूह की फुसफुसाहट सुनते हैं…

सानिया की एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें उन्होंने लिखा- कभी-कभी वो अपने लिए स्पेस चाहती है। एक जगह जहां हम चुप होते हैं और दुनिया के लिए बहरे हो जाते हैं। तब हम सुनते हैं अपनी रूह की फुसफुसाहट।

5 महीने डेटिंग के बाद की थी शादी, 10 साल बाद जन्मा बेटा

  • सानिया-शोएब की पहली मुलाकात साल 2004-2005 में भारत में हुई थी। दोनों की ज्यादा बातचीत नहीं हुई। दोनों 2009-2010 में एक-दूसरे से ऑस्ट्रेलिया के शहर होबार्ट में फिर मिले।
  • सानिया टेनिस खेलने पहुंची थीं और शोएब अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलने। इस समय पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया टूर पर थी। यहां जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था।
  • करीब 5 महीने एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी की सभी रस्में हैदराबाद में हुईं। इसके बाद लाहौर में रिसेप्शन रखा गया। शादी के 10 साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था।
  • सानिया ने अपनी आत्मकथा ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ में लिखा है कि शोएब उनकी लाइफ में उस समय आए थे, जब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियों से जूझ रही थीं।
तस्वीर हैदराबाद में शोएब और सानिया की शादी के दौरान 2010 में ली गई थी।

तस्वीर हैदराबाद में शोएब और सानिया की शादी के दौरान 2010 में ली गई थी।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.