Best News Network

ममता ने गांगुली का फिर सपोर्ट किया: बोलीं- सौरव के साथ केंद्र ने गलत किया; तेंदुलकर के साथ ऐसा होने पर भी विरोध करती

  • Hindi News
  • National
  • I’m Ashamed, Mamata Hits Out At Centre, Backs Sourav Ganguly As ICC Chairman

कोलकाता12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की अध्यक्षता के लिए सौरव गांगुली का सपोर्ट किया। ममता ने कहा कि ICC नामांकन जमा करने का आज आखिरी दिन था, लेकिन केंद्र ने उनका नामांकन न भेजकर सौरव का अपमान किया है।

ममता बोलीं, जय शाह को क्यों नहीं हटाया?
ममता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार सचिन तेंदुलकर के साथ भी ऐसा करती तो मैं विरोध करती। ममता ने केंद्र से सवाल पूछते हुए कहा कि गांगुली बंगाल से हैं तो क्या वह ICC के अध्यक्ष नहीं हो सकते? सुप्रीम कोर्ट ने जय शाह और सौरव गांगुली दोनों का कार्यकाल बढ़ाया है। एक को पद से हटा दिया गया है तो दूसरे को पद से क्यों नहीं हटाया गया?

ममता ने कहा कि गांगुली बंगाल से हैं तो क्या वह ICC के अध्यक्ष नहीं हो सकते?

ममता ने कहा कि गांगुली बंगाल से हैं तो क्या वह ICC के अध्यक्ष नहीं हो सकते?

सौरव के साथ गलत हुआ: ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली के साथ गलत हुआ है। केंद्र से कहा कि आज सत्ता में आप हैं तो गांगुली के साथ गलत किया। 2024 में अगर आप सत्ता में वापस नहीं आए तो क्या होगा, ये बात सौरव भी जानते हैं।

ममता ने गांगुली को चुनाव लड़ने की अपील की थी
CM ममता ने PM मोदी से अपील की थी कि वे सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने की अनुमति दें। ममता ने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार राजनीतिक रूप से निर्णय न ले। वह क्रिकेट और खेल के लिए सोचे। ममता की इस अपील पर बंगाल में भाजपा के विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने निशाना साधा था। अधिकारी ने ममता से कहा था- अगर ममता बनर्जी सौरव गांगुली का कार्यकाल बढ़ाना चाहती थीं तो उन्हें शाहरुख खान की जगह पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था। दीदी खेलों में राजनीति न करें। पीएम मोदी इन चीजों से दूर रहते हैं।

CM ममता बनर्जी ने PM से अपील की थी कि वे सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने की अनुमति दें।

CM ममता बनर्जी ने PM से अपील की थी कि वे सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने की अनुमति दें।

ममता बोलीं- सौरव को गलत तरीके से हटाया गया
17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सौरव गांगुली किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं। वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष थे। उन्हें अनुचित तरीके से बाहर किया गया। मुआवजे के तौर पर केंद्र सरकार को उन्हें ICC चुनाव के लिए नॉमिनेट करना चाहिए।

ममता ने कहा- मैं सभी देशवासियों की ओर से कह रही हूं। सौरव गांगुली हमारा गौरव हैं, उन्होंने अपने खेल और प्रशासनिक करियर को कुशलता से मैनेज किया है। वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा है।

रोजर बिन्नी को बनाया गया BCCI अध्यक्ष
पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को BCCI का प्रेसिडेंट बनाया गया है। बोर्ड की AGM में मंगलवार को बिन्नी को प्रेसिडेंट चुना गया। उन्होंने सौरव गांगुली की जगह ली है। BCCI की AGM मुंबई के ताज होटल में हुई। बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।

सौरव गांगुली से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं…

गांगुली बोले- आप हमेशा नहीं खेल सकते

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का BCCI अध्यक्ष पद से हटना लगभग तय हो गया है। इस पर गांगुली ने कोलकाता में कहा कि आप हमेशा टीम के लिए नहीं खेल सकते हैं और न ही हमेशा प्रशासन में रह सकते हैं। इस दौरान BCCI अध्यक्ष ने भविष्य का संकेत देते हुए कहा कि वे कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। वे लंबे समय से प्रशासक रहे हैं और अब कुछ और करना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

दूसरी बार बनना चाहते थे BCCI प्रेसिडेंट, IPL चेयरमैन भी नहीं बने

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अब नया अध्यक्ष मिलना लगभग तय हो गया है। सौरव गांगुली की जगह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी नए अध्यक्ष बन सकते हैं। क्रिकबज के मुताबिक सौरव दूसरी बार BCCI अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन बोर्ड मीटिंग में स्टेट्स बोर्ड के अधिकारी इसके पक्ष में नहीं थे। BCCI की परंपरा है कि पुराना अध्यक्ष ही नए अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित करता है, लेकिन गांगुली ने ये नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.