नई दिल्ली2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
इस भाई दूज आप अपनी बहन के नाम पर रिकरिंग डिपॉजिट (RD) खुलवाकर उसकी वित्तीय सहायता कर सकते हैं। आप इसकी मदद से अपनी बहन के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इससे उसकी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
सबसे पहले समझें RD क्या है?
रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मैच्योर होने पर आपकी बहन के हाथ में बड़ी रकम होगी।
कितना रहता है मैच्योरिटी पीरियड?
इसका मैच्योरिटी पीरियड आमतौर पर 6 महीने से 10 साल के बीच रहता है। हालांकि देश के सबसे बड़े बैंक SBI में आपको मिनिमम 1 साल के लिए निवेश करना होगा। आप अपने हिसाब से अपनी बहन के लिए इसमें निवेश की अवधि चुन सकते हैं।
कितने रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश?
इस RD स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है।
कहां खुलवा सकते हैं RD अकाउंट?
RD एक तरह की स्मॉल सेविंग्स स्कीम है। कोई भी व्यक्ति इसका खाता किसी भी बैंक में खुलवा सकता है। सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों में ये अकाउंट खोल सकते हैं।
1 साल की RD पर कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
इंडसइंड बैंक | 6.00 |
पोस्ट ऑफिस | 5.80 |
यस | 5.75 |
IDFC फर्स्ट इंडिया | 5.50 |
SBI | 5.00 |
पंजाब नेशनल बैंक | 5.00 |
ICICI | 4.90 |
3 साल की RD पर कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
यस | 6.25 |
IDFC फर्स्ट इंडिया | 6.00 |
इंडसइंड बैंक | 6.00 |
पोस्ट ऑफिस | 5.80 |
SBI | 5.30 |
ICICI | 5.15 |
पंजाब नेशनल बैंक | 5.00 |
5 साल की RD पर कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज
बैंक | ब्याज दर (% में) |
यस | 6.50 |
IDFC फर्स्ट इंडिया | 6.00 |
पोस्ट ऑफिस | 5.80 |
इंडसइंड बैंक | 5.50 |
SBI | 5.40 |
ICICI | 5.35 |
पंजाब नेशनल बैंक | 5.25 |
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.