मुंबई2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
IT कंपनी इंफोसिस के कमजोर नतीजों के बाद आज सेंसेक्स 887 अंक नीचे 66,684 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 234 अंक गिरा। ये 19,745 के स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स पर सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर इंफोसिस रहा। ये 8.18% नीचे 1330 के स्तर पर आ गया।
निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.09% टूटा है। इंफोसिस के अलावा HCL, TCS और विप्रो के शेयर करीब 3% नीचे बंद हुए। वहीं LT, SBI, टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में तेजी रही। डीमर्जर के बाद आज रिलायंस का शेयर भी 2.57% नीचे 2526 रुपए पर बंद हुआ।
92% चढ़कर बंद हुआ उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 60% ऊपर 40 रुपए पर लिस्ट हुआ। ये 92% चढ़कर 48 रुपए पर बंद हुआ। इसका इश्यू प्राइस 25 रुपए था। IPO के जरिए कंपनी ने 500 करोड़ रुपए जुटाए है। IPO खुलने के 2 घंटे के अंदर ही यह इश्यू पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था।
तिमाही आधार पर इंफोसिस का मुनाफा घटा
भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून क्वार्टर में 5,945 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की इसी अवधि में यह 5,362 करोड़ रुपए रहा था। यानी साल-दर-साल आधार पर इसमें 10.9% की ग्रोथ आई है। वहीं पिछली तिमाही यानी Q4FY23 में मुनाफा 6,134 करोड़ रुपए रहा था।
कंपनी की आय तिमाही दर तिमाही आधार पर 34,441 करोड़ रुपए से 10% बढ़कर 37,933 करोड़ रुपए हो गई। वहीं कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में अपने एम्प्लॉइज की संख्या में 6,940 कर्मचारियों की गिरावट देखी। इस तिमाही में नौकरी छोड़ने की दर यानी एट्रिशन रेट गिरकर 17.3% हो गया। पिछली तिमाही में 3,611 कर्मचारियों की संख्या घटी थी।
कल बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया था
शेयर बाजार ने गुरुवार को नया ऑलटाइम हाई बनाया था। कारोबार के सेंसेक्स ने 67,619 और निफ्टी ने 19,991 का स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 474 अंक बढ़कर 67,571 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 146 अंकों की तेजी रही। ये 19,979 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी देखने को मिली।
लगातार छठवें दिन बाजार चढ़कर बंद हुआ था। सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG, फार्मा और बैंकिंग शेयरों के इंडेक्स 1% से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ IT, टेक, पावर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में गिरावट रही।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.