Best News Network

दिसंबर महीने की खरीदी-बिक्री: फार्मा और IT स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं फंड हाउस, रिलायंस और HDFC बैंक पसंदीदा

  • Hindi News
  • Business
  • Title; Stock Market Update; Mutual Fund On Shares Of Tata Power, Bharat Petroleum And Eicher Motors

मुंबई13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

म्यूचुअल फंड हाउसों ने दिसंबर 2021 में फार्मा और IT शेयर्स में दांव लगाया है। इसके अलावा इन्होंने देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक में भी खरीदारी की है।

विप्रो पसंदीदा शेयर

आंकड़ों के मुताबिक, लार्ज कैप में सबसे ज्यादा खरीदी विप्रो में की गई है। इसके 10,343 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे गए हैं। इसके बाद लार्सन एंड टूब्रो के 5,700 करोड़ और टाटा पावर के 2,985 करोड़ रुपए के स्टॉक खरीदे गए हैं। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा भारत पेट्रोलियम के 9,060 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे गए हैं जबकि आयशर मोटर्स के 4,252 करोड़ के स्टॉक बेच दिए गए हैं।

मिडकैप में इप्ला लैब में खरीदी

मिडकैप में सबसे ज्यादा खरीदी इप्का लैब में दिखी है। इसके 6,912 करोड़ रुपए के शेयर म्यूचुअल फंड्स ने खरीदे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर इंडियन होटल्स के 3,911 करोड़ रुपए के और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन के 2,583 करोड़ रुपए के स्टॉक खरीदे गए हैं। इस सेगमेंट में मिंडा इंडस्ट्रीज के 3,842 करोड़ और इंडियन एनर्जी के 2,842 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए गए हैं।

स्माल कैप में गो फैशन के 810 करोड़ की खरीदी

स्माल कैप में गो फैशन के 810 करोड़ रुपए के और ग्रेफाइट के 469 करोड़ रुपए के स्टॉक खरीदे गए हैं। हालांकि RBL बैंक के 880 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए हैं। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के 428 करोड़ के शेयर फंड हाउसों ने बेचे हैं।

रिलायंस और विप्रो में खरीदी

आंकड़े बताते हैं कि देश के सबसे बड़े फंड हाउस SBI ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर्स खरीदे हैं। इसने नई खरीदी में इप्का लैब और IDFC के साथ व्हर्लपूल पर दांव लगाया है। आरती इंडस्ट्रीज और मेट्रोपॉलिस से यह फंड हाउस पूरी तरह से निकल गया है। विप्रो का 3,367 करोड़ का शेयर खरीदा है। इसका सबसे ज्यादा निवेश HDFC बैंक में है जो 27,527 करोड़ रुपए है।

दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज में इस फंड हाउस ने 25,709 करोड़ का निवेश किया है। टॉप 10 कंपनियों में इसने 1.60 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है।

कल्पतरू पावर का 538 करोड़ का शेयर खरीदा

ICICI प्रूडेंशियल ने कल्पतरू पावर का 538 करोड़ का स्टॉक खरीदा है। HDFC म्यूचुअल फंड ने अल्ट्राटेक का 363 करोड़ का और डिवीज लैब का 122 करोड़ का शेयर खरीदा है। जबकि निप्पोन म्यूचुअल फंड ने बजाज फाइनेंस का 668 और इप्का लैब का 352 करोड़ रुपए का स्टॉक खरीदा है। टॉप 10 कंपनियों में इस फंड हाउस ने 80 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसकी सबसे ज्यादा होल्डिंग ICICI बैंक में है जो 14,395 करोड़ रुपए है।

UTI म्यूचुअल फंड ने विप्रो पर लगाया दांव

UTI म्यूचुअल फंड ने विप्रो का 1,007 करोड़ रुपए का जबकि इंफो एज का 855 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। बिड़ला म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा डिवीज लैब में 235 करोड़ रुपए के स्टॉक की खरीदी की है। मिरै ने पेटीएम पर दांव लगाया है और इसका 509 करोड़ रुपए का स्टॉक खरीदा है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का 822 और HDFC लिमिटेड का 999 करोड़ रुपए का शेयर इसने खरीदा है।

IPO में निवेश कर रहे हैं फंड हाउस

फंड हाउस लगातार IPO में निवेश कर रहे हैं। हालिया लिस्टेड कंपनियां जैसे मेडप्लस, मेट्रो ब्रांड, रेटगेन आदि में इन्होंने अच्छा खासा निवेश किया है। देश की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के पास निवेशकों का कुल निवेश 38 लाख करोड़ रुपए के पार है। महीने में 11 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से आता है। इसके जरिए हर महीने में एक तय रकम का निवेश किया जाता है।

म्यूचुअल फंड ने साल 2020 से अब तक बेहतर रिटर्न दिया है। कुछ स्कीम्स तो इस समय में निवेशकों की रकम को दोगुना भी कर दी हैं।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.