Best News Network

तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 5.4 % रही: अनुमान से कम रही देश की अर्थव्यवस्था की बढ़त, चौथी तिमाही में दिख सकता है असर

  • Hindi News
  • Business
  • India GDP Growth Rate 2022 Update | India’s GDP Growth At 5.4% In Third Quarter

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
9 महीने में सरकार को टैक्स से मिला 15.47 लाख करोड़, खर्च रहा 28.09 लाख करोड़ रुपए - Dainik Bhaskar

9 महीने में सरकार को टैक्स से मिला 15.47 लाख करोड़, खर्च रहा 28.09 लाख करोड़ रुपए

देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में 5.4 % की दर से बढ़ी है। यह तमाम अनुमानों से कम रही है। हालांकि चौथी तिमाही में कच्चे तेलों की कीमतों में बढ़त और यूक्रेन-रसिया के टकराव का असर दिख सकता है। अक्टूबर -दिसंबर 2020 में GDP ग्रोथ 0.4% रही थी।

NSO की ओर से जारी किया गया आंकड़ा

NSO की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच GDP ग्रोथ 5.4% रही। इससे पहले दूसरी तिमाही में इसमें 8.4% की बढ़त देखी गई थी। उधर, अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के 9 महीने में सरकार को टैक्स से 15.47 लाख करोड़ रुपए मिले जबकि 28.09 लाख करोड़ रुपए इसी दौरान खर्च हुए।

पहले का अनुमान 5.9% का था

NSO का GDP ग्रोथ पर पहले का अनुमान 5.9% का था। इसने कहा कि 2021-22 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था का आकार 147.72 लाख करोड़ रुपए रह सकता है। यानी 8.9% की दर से ग्रोथ दिखेगी। 2021-21 में इसमें 6.6% की गिरावट थी। इसके मुताबिक, अभी के प्राइस के हिसाब से नॉमिनल GDP ग्रोथ का अनुमान 236.44 लाख करोड़ रुपए का है। यह 2020-21 में 198.01 लाख करोड़ रुपए था।

तीसरी तिमाही की कुल GDP अनुमानित रूप से 38.22 लाख करोड़ रुपए की है जो एक साल पहले इसी अवधि में 36.26 लाख करोड़ रुपए थी।

फिस्कल डेफिसिट 1.8 लाख करोड़ रुपए

इससे पहले फिस्कल डेफिसिट जनवरी में 1.8 लाख करोड रुपए रहा, जो एक साल पहले इसी महीने में 75,500 करोड़ रुपए था। फिस्कल डेफिसिट का मतलब सरकार का जितना खर्च है उसकी तुलना में इनकम में कमी से है। अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 के दौरान टैक्स से कुल 15.47 लाख करोड़ रुपए सरकार को मिले हैं। जबकि इसी दौरान कुल खर्च 28.09 लाख करोड़ रुपए रहा।

8 प्रमुख इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 11.6% रही

8 प्रमुख इंडस्ट्रीज की ग्रोथ की बात करें तो यह अप्रैल से जनवरी के दौरान 11.6% बढ़ी है जो एक साल पहले इसी दौरान 8.6% की गिरावट में थी। केवल जनवरी की बात करें तो इसमें 3.7% की बढ़त दिखी है जो दिसंबर 2021 में 4.1% थी।

2022-23 में GDP की विकास दर का अनुमान 7.8%

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2022-23 में GDP की विकास दर का अनुमान 7.8% लगाया था। यह 2021-22 के 9.2% की उम्मीद की तुलना में काफी कम है। SBI की रिपोर्ट में कहा गया था कि देश की GDP तीसरी तिमाही में 5.8% की दर से बढ़ सकती है।

अगले साल में 11.1% के ग्रोथ का अनुमान

वैसे वित्तवर्ष 2022-23 के लिए पहले सुधारित अनुमान में GDP ग्रोथ 11.1% लगाया गया था। रीयल GDP ग्रोथ ग्रोथ के बारे में उम्मीद है कि यह 8 से 8.5% बढ़ सकती है। अगर कच्चे तेल की कीमतें 70-75 डॉलर प्रति बैरल तक नहीं आती हैं तो इसमें और गिरावट आने की आशंका है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) के मुताबिक, 2021-22 में कुल रीयल GDP 147.54 लाख करोड़ रुपए रह सकती है। यानी इसमें 9.2 % की दर से बढ़त होने का अनुमान है। बार्कलेज ने कहा था कि तीसरी तिमाही में GDP6.6% रह सकती है।

क्या है GDP ?

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं। GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है। अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है। इससे यह भी पता चलता है कि कौन से सेक्टर में विकास हो रहा है और कौन सा सेक्टर आर्थिक तौर पर पिछड़ रहा है।

GDP की घट- बढ़ के लिए जिम्मेदार कौन है

GDP को घटाने या बढ़ाने के लिए चार इम्पॉर्टेंट इंजन होते हैं। पहला है, आप और हम। आप जितना खर्च करते हैं, वो हमारी इकोनॉमी में योगदान देता है। दूसरा है, प्राइवेट सेक्टर की बिजनेस ग्रोथ। ये GDP में 32% योगदान देती है। तीसरा है, सरकारी खर्च।

इसका मतलब है गुड्स और सर्विसेस प्रोड्यूस करने में सरकार कितना खर्च कर रही है। इसका GDP में 11% योगदान है। और चौथा है, नोट डिमांड। इसके लिए भारत के कुल एक्सपोर्ट को कुल इम्पोर्ट से घटाया जाता है। क्योंकि भारत में एक्सपोर्ट के मुकाबले इम्पोर्ट ज्यादा है, इसलिए इसका इम्पैक्ट GPD पर निगेटिव ही पड़ता है।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.