Best News Network

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021: आज हुई लॉन्चिंग सेरेमनी; CM मनोहर लाल और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लांच की जर्सी

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Today Launching Ceremony; CM Manohar Lal And Union Sports Minister Anurag Thakur Will Be Involved

चंडीगढ़22 मिनट पहले

केंद्रीय खेल मंत्री और सीएम मनोहर लाल जर्सी लांच करते हुए।

हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन की मेजबानी करने जा रहा है। 7 मई को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरूआत हुई। लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी पहुंचे।

केंद्रीय खेल मंत्री को सम्मानित करते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह

केंद्रीय खेल मंत्री को सम्मानित करते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह

इस कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जो खिलाड़ी को तैयारी के लिए 5 लाख पहले देता है। यह बड़ी बात है। आज हरियाणा सरकार ने हर जिले में अच्छे स्टेडियम दिए हैं। 110 नर्सरियों में 28 हजार खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। खिलाड़ी को अगर दुनिया का टॉप एथलीट बनना है तो खुद पर विश्वास करना पड़ेगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि खेलों में हरियाणा का दबदबा रहा है। चौथी बार गेम्स हो रही है। अनुरागा ठाकुर ने कहा कि फिटनेस को बढ़ावा देना चाहिए। बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे हैं जो यूथ गेम्स में चुने गए है। बाद में वे ओलंपिक भी खेलें। हरियाणा की खेलों में भागीदारी है। ओलंपिक के 127 खिलाड़ियों में से 30 खिलाड़ी हरियाणा के थे। तीन व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले बजरंग पूनियां, रवि दहिया और नीरज चोपड़ा भी हरियाणा के हैं। वाडा अनुसार के अनुसार नाडा का गठन किया गया। खेल मंत्री से अनुरोध किया कि क्रेटिन मेटिरयल बनाया जाए। हरियाणा खातिरदारी के लिए जाना जाता है। जो बच्चे जिस खेल में रुचि रखते हैं, उन्हें ग्राउंड में लाने का काम करें। हमारे ओलंपियन और वर्ल्ड लेवल के खिलाड़ियों को बच्चों से बातचीत करवाएंगे।

8000 खिलाड़ी लेंगे भाग

खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 8,000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। खेलों के लिए कई बहुउद्देशीय हॉल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है। बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। पंचकूला और शाहबाद में शानदार हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार है। साथ ही अम्बाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें 5 पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलरीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.