Best News Network

कौन कप्तान पड़ेगा भारी: रोहित-धोनी को मिल सकती है, पंत-अय्यर से चुनौती; 3 टीमों को मिले नए कप्तान

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के समापन के बाद 10 टीमों ने अपने स्क्वायड को पूरा कर लिया। वहीं पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी अपनी कप्तानी की खोज पूरी कर ली है। वहीं IPL2022 में चेन्नई को चार बार खिताब दिलाने वाले धोनी और मुंबई को 5 बार खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को चुनौती मिल सकती है। श्रेयस अय्यर को केकेआर ने अपने साथ जोड़ा है, और उम्मीद है कि उन्हें केकेआर की कमान उन्हें सौंपी जा सकती है। पंत पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल चुके हैं। ऐसे में धोनी और रोहित को दो युवा कप्तानों, अय्यर और पंत से चुनौती मिल सकती है। चलिए हम आपको 10 टीमों के कप्तानों की क्या रही है उपलब्धि।

पंजाब किंग्स – पंजाब किंग्स ने श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की दूसरी टीम की कमान संभाल चुके शिखर धवन पर दांव खेला है। पहले राउंड में पंजाब ने धवन को 8.25 करोड़ में रखीदा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है, कि केएल राहुल के पंजाब छोड़ने के बाद शिखर को कमान दिया जा सकता है। धवन ने अब तक आईपीएल में खेले 192 मैचों में 34.63 की औसत से 5783 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह खिलाड़ियों में भी काफी पॉपुलर हैं और वह स्वभाव से भी बेहद शांत हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु– विराट के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान फाफ डु प्लेसी को बनाया जा सकता है। बेंगलुरू ने फाफ डु प्लेसी को 7 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। वहीं आईपीएल में अब तक खेले 100 मैचों में 34.94 की औसत से 2935 रन बनाए हैं। टीम के लिए चुने गए हर्षल पटेल भी एक इंटरव्यू में मान चुके हैं कि कप्तानी के रेस में फाफ डु प्लेसी सबसे आगे हैं। वह लंबे समय तक साउथ अफ्रीका के भी कप्तान रह चुके हैं और आईपीएल में भी काफी अनुभव है।

कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तान की खोज श्रेय्यस ने पूरी कर दी है। अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये ने केकेआर ने अपने साथ जोड़ा है। ऑयन मॉर्गन की कप्तानी में इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2021 का फाइनल जरूर खेला था लेकिन कप्तान साहब खुद फॉर्म में नहीं थे। वहीं अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल चुके हैं। उनकी कप्तानी में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स प्ले ऑफ में प्ले ऑफ और फाइनल में पहुंची थी। ऐसे में माना जा रहा है कि अय्यर को केकेआर की कप्तानी सौंपी जा सकती है। वहीं अय्यर ने आईपीएल में खेले 87 मैचों में 31.67 की औसत से 2375 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियसं -रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPLखिताब अपने नाम कर चुकी है। हिटमैन को IPL 2013 में सीजन के बीच में ही रिकी पोंटिग की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद से उन्होंने 9 सीजन में टीम की कमान संभालते हुए 5 बार मुंबई को चैंपियन बनाया है। हिटमैन की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 129 मैच खेले हैं और 75 जीते हैं। 50 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL जीता है।

चेन्नई सुपर किंग्स- महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार खिताब अपने नाम किया है। उनकी कप्तानी में CSKन सिर्फ IPL की बल्कि दुनियाभर के सबसे सफल टी-20 टीम रही है। टीम ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार IPLजीतने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 2021 में टीम ने चौथी बार खिताब अपने नाम किया। धोनी की कप्तानी में CSK ने 213 मैच खेले हैं और 130 में जीत दर्ज की है। 81 में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स– ऋषभ पंत को पिछले साल श्रेयस अ्य्यर के चोटिल होने पर दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई थी। टीम का प्रफॉरमेंसक काफी अच्छा रहा है। पंत की कप्तानी में दिल्ली के लिए 16 मैचों में 9 मुकाबले जीते हैं। इनमें से 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऑक्शन के लिए टीम के पास 47.50 करोड़ रुपए बचे हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स- सैमसन को पिछले साल राजस्थान ने अपना कप्तान बनाया था और IPL 2022 में भी टीम की कप्तानी संजू के पास ही रहेगी। पिछले सीजन में राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर रही थी। 2018 में टीम ने आखिरी बार प्लेऑफ मुकाबला खेला था। सैमसन ने अभी तक 14 मैचों की कप्तानी की है, जिनमें टीम ने 5 मैच जीते और 9 में हार का सामना करना पड़ा है।

सनराइजर्स हैदराबाद -हैदराबाद केवल एक बार 2016 में टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है और इस बार भी केन विलियमसन टीम की कमान संभालेंगे। पिछले साल टीम ने 14 में से केवल 3 मैच ही जीत सकी और 11 में हार का सामना करना पड़ा। केन विलियमसन की कप्तानी में टीम ने 33 मैच खेले हैं। इस दौरान 16 मैच जीते और इतने में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ सुपर जायंट्स- लखनऊ की टीम पहली बार आईपीएल में उतरेगी। लखनऊ की कामल केएल राहुल संभालेंगे। इससे पहले राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे। बतौर कप्तान उन्होंने दो सीजन पंजाब की कमान संभाली और दोनों बार टीम छठे पायदान पर रही। केएल ने 27 मैचों मे कप्तानी की और 14 में हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटन्स– गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल में उतरेगी। गुजरात ने हार्दिक पंड्या को 16 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। पंड्या अब तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे। वही पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। आईपीएल में उन्होंने अब तक 92 मैच खेले हैं और 27.33 की औसत से 1476 रन बनाए हैं।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.