Best News Network

ऐसी होगी राजस्थान रॉयल्स: 60 करोड़ में खरीदे 14 खिलाड़ी, इनमे से 8 गेंदबाज; 3 ऑलराउंडर

जयपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम पिछले 14 सालों से IPL में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई है। साल 2021 में भी टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों के होने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स सातवें नंबर पर रही थी। इस बार राजस्थान रॉयल के मैनेजमेंट ने टीम को और बेहतर बनाने के लिए 60 करोड़ में 13 धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट आर अश्विन, देवदत्त पडि्डकल रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओवेद मकॉय, अरुनय सिंह, करुण नायर, कुलदीप सेन, रियान पराग, शुभम गरवाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

75 लाख के बेस प्राइस वाले नवदीप सैनी को 2.60 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। सैनी के लिए लखनऊ और मुंबई ने बोली लगाई थी। सैनी 140+ की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं और IPL के 28 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं।

अनकैप्ड रियान पराग को 3.80 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पराग के लिए राजस्थान, दिल्ली, चेन्नई, गुजरात ने बोली लगाई थी। पिछले सीजन में उनको RR की ओर से खेलते हुए 20 लाख मिलते थे।

अनकैप्ड रियान पराग को 3.80 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पराग के लिए राजस्थान, दिल्ली, चेन्नई, गुजरात ने बोली लगाई थी। पिछले सीजन में उनको RR की ओर से खेलते हुए 20 लाख मिलते थे।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले युजवेंद्र चहल को 6.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। लेग स्पिनर के लिए मुंबई, राजस्थान और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल तक RCB के लिए खेलते हुए चहल को 6 करोड़ मिलते थे।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। शानदार फॉर्म में चल रहे कृष्णा पर लखनऊ और राजस्थान ने बोली लगाई थी। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनको केवल 20 लाख मिले थे।

वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पर दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले हेटमायर को 8.50 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। IPL 2021 में इनको दिल्ली से 7.75 करोड़ मिलते थे। वैल्यू में 1 करोड़ का इजाफा हुआ।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पिछले साल मुंबई इंडियंस में बोल्ट को 2.20 करोड़ रुपए मिलते थे। ट्रेंट बोल्ट की वैल्यू 150% बढ़ गई है।

न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पिछले साल मुंबई इंडियंस में बोल्ट को 2.20 करोड़ रुपए मिलते थे। ट्रेंट बोल्ट की वैल्यू 150% बढ़ गई है।

देवदत्त पडिकल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। CSK और RCB के बाद मुंबई ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

देवदत्त पडिकल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। CSK और RCB के बाद मुंबई ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

IPL 2021 में अश्विन को 7 करोड़ 60 लाख मिला था। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

IPL 2021 में अश्विन को 7 करोड़ 60 लाख मिला था। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

राजस्थान रॉयल्स

सीरियल नंबर

खिलाड़ी देश बेस प्राइस कीमत
1. संजू सैमसन भारत रिटेन 14 करोड़ रुपये
2. जोस बटलर इंग्लैंड रिटेन 10 करोड़ रुपये
3. यशस्वी जायसवाल भारत रिटेन 8 करोड़ रुपये
4. रविचंद्रन अश्विन भारत 2 करोड़ 5 करोड़
5. ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 2 करोड़ 8 करोड़
6. शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज 1.5 करोड़ 8.50 करोड़
7. देवदत्त पडिक्कल भारत 2 करोड़ 7.75 करोड़
8. प्रसिद्ध कृष्णा भारत 1 करोड़ 10 करोड़
9. युजवेंद्र चहल भारत 2 करोड़ 6.5 करोड़
10. केसी करियप्पा भारत 20 लाख 30 लाख
11. नवदीप सैनी भारत 75 लाख 2.6 करोड़
12. ओवेद मकॉय वेस्टइंडीज 75 लाख 75 लाख
13. अरुनय सिंह भारत 20 लाख 20 लाख
14. करुण नायर भारत 50 लाख 1.10 करोड़
15. कुलदीप सेन भारत 20 लाख 20 लाख
16. रियान पराग भारत 20 लाख 3.80 करोड़
17. शुभम गरवाल भारत 20 लाख 20 लाख

IPL 2009 की चैंपियन रही राजस्थान रॉयल्स टीम फिर से संजू सैमसन को कप्तान बना सकती है। संजू सैमसन आर आर के लिए रिटेंशन में पहली पसंद थे। सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2013 से 2015 तक खेला। उसके बाद वे दिल्ली डेयरडेविल्स में 2016 और 2017 का सीजन खेले। उसके बाद 2018 से अभी तक वे राजस्थान रॉयल्स का फिर से हिस्सा हैं। अब तक 6 खिलाड़ी राजस्थान टीम की कमान संभल चुके है। इनमे शेन वॉर्न, राहुल द्रविड़, शेन वॉटसन, आजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, और संजू सैमसन शामिल हैं।राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर और युवा यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है। सैमसन को 14 करोड़, बटलर को 10 करोड़ और यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। वहीं, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया।

राजस्थान रॉयल्स टीम पहले सीजन से लीग का हिस्सा है। IPL का पहला सीजन 2008 के विजेता राजस्थान रॉयल्स थे। IPL 2021 में राजस्थान की स्थिति अच्छी नहीं थी। वे पॉइंट टेबल में सातवें स्थान पर थे। इस साल फ्रेंचाइजी कुछ नए खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.