- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ms Dhoni Viral Video On Instagram; Rohit Sharma, Rishabh Pant, Suryakumar Yadav, Yajurveda Chahal
नई दिल्ली7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार रात ऋषभ पंत ने सोशल फैंस को तोहफा दिया। 24 साल के इस भारतीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया में कुछ ऐसा किया। जिसने सोशल फैंस को सरप्राइज कर दिया।
दरअसल, वे इंस्टाग्राम में लाइव चैट पर सामने आए। इस दौरान लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा भी शामिल थे। कुछ देर बाद लाइव चैट में साक्षी धोनी भी जुड़ गईं। लेकिन, तब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब चैट स्क्रीन पर महेंद्र सिंह धोनी थे।
धोनी को देखकर तीनों क्रिकेटर खुश हो गए। धोनी ने भी अपने साथियों को हाय कहा। फिर पंत ने मजाकिया लहजे में कहा था कि माही भाई को लाइव कॉल पर ले लो तो धोनी ने हंसते हुए मोबाइल का कैमरा दूसरी ओर मोड़ दिया। इसे देख सभी हंसने लग गए।
यह वीडियो KKR ने अपने सोशल पेज में शेयर किया है। जिसे खूब पंसद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 64 लाख से ज्यादा बार देख जा चुका है।
वीडियो यहां देखें…
सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं धोनी
बता दें कि फैंस के चहेते एमएस धोनी सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद वे बहुत कम सोशल मीडिया में नजर आए हैं। उन्होंने ज्यादा पोस्ट भी नहीं की है।
कभी-कभार उनकी पत्नी साझी धोनी ही उनकी फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैं। हां, इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए वे 2 महीने तक फैंस का मनोरंजन जरूर करते हैं।
लंदन में मनाया था जन्मदिन
पिछली बार धोनी सोशल मीडिया में तब नजर आए थे। जब उन्होंने लंदन में अपना बर्थडे मनाया था। दरअसल, यह कपल टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के दौरान अपनी शादी की सालगिरह मनाने इंग्लैंड गया था। वे विंबलडन मैच देखने भी गए थे। साथ इंग्लैंड से मैच खेल रही टीम इंडिया के खिलाड़ियों से भी मिले थे।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.