- Hindi News
- Sports
- Cricket
- BCCI Announce Indian Women’s Central Contracts:India Women Cricketers To Get Equal Pay As Men
मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में विमेंस की इनामी राशि में 833% की बढ़ोतरी की है।
बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। इसका मुजाहिरा उसने रविवार को पेश किया, जब उसने घरेलू टूर्नामेंट की प्राइज मनी बढ़ाई। लेकिन कुछ मामलों में अभी भी उसका भेदभाव नजर आ रहा है। मसलन, भारतीय क्रिकेटर्स को दिया जाने वाला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट। पुरुष और महिला क्रिकेटर्स का जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है, उसमें अंतर कुएं का नहीं बल्कि खाई जितना है।
पुरुषों को करोड़ों में राशि मिलती है, जबकि महिलाओं को लाखों में। न सिर्फ राशि में भेदभाव है, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट देने में भी बोर्ड का दोहरा मापदंड है। बीसीसीआई पुरुष क्रिकेटर्स को 26 मार्च को कॉन्ट्रैक्ट दे चुका है, लेकिन महिला क्रिकेटर्स अभी तक इंतजार ही कर रही हैं। दूसरे देश के बोर्ड में ऐसा नहीं होता।
ऑस्ट्रेलिया ने इस महीने की शुरुआत में अपनी दोनों टीमों को कॉन्ट्रैक्ट दिए। बीसीसीआई ने 2018 के बाद महिला क्रिकेटर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की राशि भी नहीं बढ़ाई है। पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर अरुंधति रॉय का कहना है कि बीसीसीआई अब महिला और पुरुष खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं समान देने के लिए सकारात्मक रूप से काम कर रहा है।
महिला क्रिकेट में 19 खिलाड़ियों से करार
बोर्ड पुरुष वर्ग में 26 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट देता है जबकि महिला वर्ग में सिर्फ 19 को। पुरुष टीम में ए+, ए, बी और सी ग्रेड हैं। महिला टीम में ए, बी, सी ग्रेड हैं। ए+ में 7 करोड़, ए में 5 करोड़, बी में 3 करोड़, सी में एक करोड़ मिलते हैं। महिला में ग्रेड ए में 50 लाख, बी में 30, सी में 10 लाख है।
पुरुषों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 82 करोड़ का
पुरुषों में कॉन्ट्रैक्ट पर 82 करोड़ खर्च होते हैं जबकि महिला वर्ग में कॉन्ट्रैक्ट पर सिर्फ 5.1 करोड़ खर्च होते हैं। यानी, पुरुष क्रिकेट से करीब 16 गुना कम। ग्रेड ए के एक पुुरुष क्रिकेटर को जितनी राशि मिलती है, उससे थोड़ी ही ज्यादा राशि में पूरी महिला क्रिकेटर्स का कॉन्ट्रैक्ट बन जाता है।
महिलाओं को 2015 में मिला था करार
2015 में महिला क्रिकेटर्स को कॉन्ट्रैक्ट मिला। तब ग्रेड ए में 15 लाख और बी में 10 लाख मिलते थे। तब पुरुष क्रिकेटर्स को ए ग्रेड में एक करोड़, बी में 50 लाख व सी में 30 लाख मिलते थे। 2018 में महिला वर्ग में ग्रेड सी शामिल हुआ। ग्रेड ए में 50 लाख, बी में 30, सी में 10 लाख राशि मिले।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.