Best News Network

भारत vs पाकिस्तान मैच अपडेट्स: दोनों टीमें स्टेडियम पहुंची; सचिन-अनुष्का अहमदाबाद पहुंचे

अहमदाबाद33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम पहुंची चुकी हैं। टीम इंडिया अहमदाबाद के नर्मदा होटल और पाक टीम हयात होटल में ठहरी हुई हैं।।

इससे पहले, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अहमदाबाद पहुंच गए हैं। सचिन के अलावा दिनेश कार्तिक और अनुष्का शर्मा भी शनिवार (14 अक्टूबर), यानी आज सुबह पहुंचे।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। मैच की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से होगी। टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

इस खबर में भारत और पाकिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़िए…

सचिन तेंदुलकर ICC क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के ग्‍लोबल ऐंबैस्डर
सचिन तेंदुलकर आज सुबह अहमदाबाद पहुंच गए हैं। सचिन को ICC वर्ल्ड कप 2023 का ग्‍लोबल ब्रांड ऐंबैस्डर बनाया गया है। 3 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सचिन को वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का ब्रांड ऐंबैस्डर नियुक्त किया। 16 नवंबर 2013 को सचिन ने क्रिकेट मैच से संन्‍यास ले लिया था।

अनुष्का शर्मा भी आज सुबह अहमदाबाद पहुंचीं
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा 14 अक्टूबर की सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचीं। अनुष्का आज मैच में टीम को सपोट करती नजर आएंगी। अनुष्का को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे अरिजीत सिंह
सिंगर अरिजीत सिंह भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अरिजीत सुखविंदर सिंह और शंकर महादेवन आज भारत-पाकिस्तान मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे।

साइकिल चला कर अहमदाबाद पहुंचे देवेश कुमार
भारत-पाक मैच में एक फैन साइकिल चला कर अहमदाबाद पहुंचा है। इस फैन का नाम देवेश कुमार है। देवेश 4000 KM साइकिल चला कर अहमदाबाद पहुंचे हैं। देवेश 24 जुलाई को जयपुर से चल कर पहले कश्मीर गए फिर कश्मीर से अहमदाबाद पहुंचे हैं।

पाक टीम को देखने के लिए भीड़ बेकाबू
जब होटल हयात से पाकिस्तान की टीम स्टेडियम जाने के लिए रवाना हुई तो उन्हें देखने सड़कों पर जमा भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।

अहमदाबाद मेट्रो में काफी भीड़
भारत-पाक मैच से पहले अहमदाबाद के मेट्रो में काफी भीड़ देखने को मिली। इस मैच के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। गुजरात मेट्रो के मुताबिक पांच अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 04 नवंबर, 10 नवंबर और 19 नवंबर को होने वाले मैच में मेट्रो सुबह 06.20 बजे से चल रही है। रात एक बजे आखिरी मेट्रो चलेगी।

भारत-पाक मैच के लिए फैंस का जोश हाई है। मैच से पहले अहमदाबाद में स्टेडियम के बाहर काफी भेद देखने को मिली।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here

For the latest news and updates, follow us on Google News.

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.