- Hindi News
- Business
- Gautam Adani’s Assets Increased By Rs 3.15 Lakh Crore, Ambani Earned Rs 98 Thousand Crore, Adani Ambani, Mukesh, Gautam
मुंबई5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी की संपत्ति साल 2021 में 3.15 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। इसी दौरान दानदाता, निवेशक और बिजनेसमैन अजीम प्रेमजी ने मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाई की है।
मुकेश अंबानी की संपत्ति 6.81 लाख करोड़ रुपए
ब्लूमबर्ग की इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 6.81 लाख करोड़ रुपए रही। पूरे साल के दौरान उनकी कमाई 98,800 करोड़ रुपए बढ़ी, जबकि गौतम अडाणी ने 3.15 लाख करोड़ रुपए कमाया। उनकी कुल संपत्ति 5.72 लाख करोड़ रुपए रही। दुनिया में मुकेश अंबानी 12 वें रैंक पर और अडाणी 14 वें रैंक के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं।
टॉप 10 में कोई भारतीय नहीं
दुनिया के टॉप 10 अरबपति बिजनेसमैन की लिस्ट में कोई भी भारतीय नहीं है। अडाणी की कुल 6 लिस्टेड कंपनियां हैं। इन्होंने साल 2021 में सॉलिड फायदा निवेशकों को दिया है। अडाणी एंटरप्राइज के शेयर ने 2.45 गुना का रिटर्न दिया है। अडाणी ट्रांसमिशन ने 288% और अडाणी टोटल गैस ने 351% का लाभ दिया है।
रिलायंस ने कम रिटर्न दिया
इस साल में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने 18.6% का रिटर्न दिया जबकि BSE सेंसेक्स ने 21% का फायदा दिया। यानी सेंसेक्स से भी कम फायदा रिलायंस ने दिया। पर अंबानी अभी भी एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं जबकि अडाणी तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि एक समय में दोनों बराबरी के करीब थे। पर फिर से दोनों के बीच 90 हजार करोड़ रुपए का अंतर हो गया है।
अजीम प्रेमजी की संपत्ति 3.13 लाख करोड़ रही
अजीम प्रेमजी की संपत्ति 3.13 लाख करोड़ रुपए रही। इन्होंने साल भर में 1.20 लाख करोड़ रुपए की कमाई की। डीमार्ट के प्रमोटर और निवेशक आर.के. दमानी ने इस साल 9.51 अरब डॉलर कमाया और इनकी कुल संपत्ति 1.85 लाख करोड़ रुपए रही। अवेन्यू सुपर मार्ट का शेयर 6 हजार रुपए के करीब पहुंच गया था। पर अक्टूबर महीने में इस शेयर में भारी गिरावट आई और यह 4 हजार रुपए के नीचे चला गया था।
विप्रो ने दिया 84% का फायदा
अजीम प्रेमजी की कंपनी विप्रो के शेयर ने इस साल 84% का फायदा निवेशकों को दिया है। दमानी की अवेन्यू सुपरमार्ट ने 66% इसी दौरान रिटर्न दिया। HCL टेक के शिव नाडर की संपत्ति 2.47 लाख करोड़ रुपए रही। इसमें 63,000 करोड़ रुपए की बढ़त दिखी। यह शेयर भी 39% इस साल बढ़ा। अन्य अरबपतियों मे सावित्री जिंदल और कुमार मंगलम बिड़ला ने 38-38 हजार करोड़ रुपए कमाया। सन फार्मा के दिलीप संघवी की संपत्ति 33 हजार करोड़ रुपए रही।
डीएलएफ के केपी सिंह की 27.4 हजार करोड़, नायका की फाल्गुनी नायर की संपत्ति 22.8 हजार करोड़ रुपए बढ़ी। नायका की लिस्टिंग इसी साल हुई थी। इसने इश्यू प्राइस की तुलना में करीबन दोगुना का फायदा दिया है। भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं, जिनकी संपत्ति 98,800 करोड़ रुपए रही।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.