Site icon News Azi

ATK मोहन बागान पहली बार जीता ISL: पेनल्टी शूटआउट में सुनील छेत्री की टीम बेंगलुरु FC को 4-3 से हराया

ATK मोहन बागान पहली बार जीता ISL: पेनल्टी शूटआउट में सुनील छेत्री की टीम बेंगलुरु FC को 4-3 से हराया

  • Hindi News
  • Sports
  • Sunil Chhetri; Bengaluru FC Vs ATK Mohun Bagan ISL Final Score Update

गोवा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ATK मोहन बागान ने बेंगलुरु FC को ISL यानी इंडियन फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। ATK मोहन बागान ने पहली बार ट्रॉफी जीती। शनिवार रात गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ISL का फाइनल खेला गया था। मैच के बाद मोहन बागान के मालिक संजीव गोयनका ने यह भी घोषणा की कि क्लब को आगे चलकर मोहन बागान सुपर जायंट्स के रूप में जाना जाएगा।

फुल टाइम तक स्कोर 2-2
फुल टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 रहा। मोहन बागान के लिए दोनों गोल ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉल खिलाडी दिमित्री पेट्राटाॅस ने किए। दोनों गोल पेनल्टी से मिले। वहीं, बेंगलुरु की ओर से पहला गोल 45+5वें मिनट में सुनील छेत्री ने किया और दूसरा गोल रॉय कृष्णा ने 78वें मिनट में दागा।

बेंगलुरू FC को शुरूआती मिनट में ही बड़ा झटका लगा। बेंगलुरु के खिलाड़ी शिवशक्ति चौथे मिनट में ही चोटिल हो गए। इसके बाद उनकी जगह सुनील छेत्री मैदान में आए।

मोहन बागान को 6 करोड़ मिले
ISL जीतने पर ATK मोहन बागान को 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। वहीं, रनर-अप टीम बेंगलुरु एफसी को 2.5 करोड़ मिले।

ऐसे आए मोहन बागान के गोल
13वें मिनट में कोलकाता की टीम ने एक कार्नर जीत लिया और बेंगलुरु के गोलकीपर सांधू ने गेंद को हवा में उछाल दिया। बेंगलुरु के कृष्णा के हाथ हवा में था, और उनके साथ पर बॉल लग गई। इसके बाद रेफरी ने पेनल्टी दी और पेट्राटाॅस ने गोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

दूसरा गोल 85वें मिनट में आया। बेंगलुरु के खिलाड़ी पेरेज ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर फाउल किया। इसके बाद पेट्राटाॅस ने फिर पेनल्टी ली और स्कोर बराबर कर दिया।

ने ISL 2022-2023 सीजन में 12 गोल दागे।

बेंगलुरु को फिर छेत्री ने लीड दिलाई
बेंगलुरु को छेत्री ने लीड दिलाई। पहला गोल 45+5वें मिनट में आया। ATK के खिलाडी ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर बेंगलुरु के खिलाड़ी रॉय कृष्णा से बॉल छीनने की कोशिश की। बॉल की जगह रॉय कृष्णा के खिलाफ प्लेयर ने टैकल कर दिया। रेफरी ने पेनल्टी दी और छेत्री ने बेंगलुरु का पहला गोल स्कोर किया। दूसरा गोल 78वें मिनट में आया। बेंगलुरु को कॉर्नर मिला। इसका फायदा उठाते हुए रॉय कृष्णा ने हैडर मार कर गोल स्कोर किया।

कृष्णा फिजी देश के खिलाड़ी है। उन्होंने 2022-23 सीजन में 6 गोल दागे।

एक्स्ट्रा टाइम में गोल नहीं आया
मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। लेकिन, दोनों टीम में कोई भी गोल नहीं कर सका। हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम में बेंगलुरु के पास बहुत मौके थे। रॉय कृष्णा के टो-पोक, उदंता सिंह के हेडर और रोहित कुमार के लॉन्ग-रेंजर के साथ, सभी निशान चूक गए। पेनाल्टी मे बागान 4-3 से जीता।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – admin@newsazi.com. The content will be deleted within 24 hours.
Exit mobile version