- Hindi News
- Sports
- Cristiano Ronaldo At 36 Covers 92m In 14 Seconds To Score Goal Against Germany; Video | Euro Cup 2020
म्यूनिखएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जर्मनी के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने गोलकीपर मैनुअल नुएर को छकाते हुए बेहतरीन गोल दागा।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 36 साल की उम्र में भी सुपर फिट हैं। यह बात उन्होंने जर्मनी के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में उन्होंने साबित की। म्यूनिख के एलियांज स्टेडियम में खेले गए मैच में जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-2 से हराया था। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो और डिएगो जोटा ने गोल दागे। रोनाल्डो ने अपने गोल के लिए 14 सेकंड में 92 मीटर की दूरी तय की।
जोटा के असिस्ट पर रोनाल्डो ने गोल दागा
मैच के दौरान 15वें मिनट में बॉल पुर्तगाल के कब्जे में आया। रोनाल्डो ने बॉल को डिएगो जोटा को पास दिया। जर्मनी के कम डिफेंडर्स अपने बॉक्स के पास थे। जोटा ने बॉक्स के पास जाकर रोनाल्डो को शानदार पास दिया, जिस पर उन्होंने गोल दागा। रोनाल्डो की इस दौरान 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़े और शानदार फिनिश किया।
रोनाल्डो का जर्मनी के खिलाफ पहला गोल
रोनाल्डो ने अब तक जर्मन टीम के खिलाफ 5 मैच खेला है। शनिवार के मैच में गोल उनका जर्मनी के खिलाफ पहला गोल रहा। वे जर्मनी के खिलाफ कुल 450+ मिनट मैदान पर बिता चुके और 25+ अटैम्प्ट कर चुके। रोनाल्डो ने बिना गोल के सबसे ज्यादा सिर्फ फ्रांस के खिलाफ मैच (6 मैच) खेला है।
यूरो कप 2020 में रोनाल्डो का तीसरा गोल
रोनाल्डो का जर्मनी के खिलाफ गोल इस यूरो कप में उनका तीसरा और ओवरऑल टूर्नामेंट का 12वां गोल रहा। यह उनका 5वां यूरो कप टूर्नामेंट है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो अब तक 107 इंटरनेशनल गोल कर चुके हैं। वे सबसे ज्यादा 109 गोल के ईरान के अली डेई के रिकॉर्ड से 2 गोल दूर हैं। उन्होंने हंगरी के खिलाफ पिछले मैच में 2 गोल दागे थे।
पुर्तगाल ने 2 आत्मघाती गोल दागा
जर्मनी की ओर से काई हैवर्त्ज और रॉबिन गोसेन्स ने 2 गोल दागे। जबकि, पुर्तगाल के राफेल गुरेरो और रुबेन डियास ने 2 आत्मघाती गोल किया। 2000 के बाद से पुर्तगाल कभी भी जर्मनी को नहीं हरा सका है। दोनों के बीच इस दौरान कुल 5 मैच हुए और पांचों मैच जर्मनी ने जीते।
जर्मनी-पुर्तगाल मैच में 6 गोल दागे गए
दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मैच में 23 गोल पड़े हैं। यानी एक मैच में 3.9 गोल दागे गए। इसमें से 5 मैच में दोनों टीमों को मिलाकर 3+ गोल पड़े। पुर्तगाल यूरो कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। वहीं, जर्मनी और स्पेन सबसे ज्यादा 3 बार की यूरो चैंपियन है।
ग्रुप-F में रोमांचक हुई राउंड ऑफ-16 की जंग
ग्रुप F यानी ग्रुप ऑफ डेथ में अब मुकाबला रोमांचक हो चला है। फ्रांस की टीम 2 मैच में 4 पॉइंट के साथ टॉप पर है। वहीं, जर्मनी और पुर्तगाल दोनों के 2 मैच में 1 जीत और 1 हार है। जर्मनी गोल डिफरेंस के आधार पर 3 पॉइंट के साथ दूसरे और पुर्तगाल तीसरे नंबर पर है।
वहीं, हंगरी की टीम 2 मैच में 1 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर है। 24 जून को राउंड ऑफ-16 में पहुंचने वाली टीम का पता चलेगा। इस दिन जर्मनी की टीम हंगरी और पुर्तगाल की टीम फ्रांस के खिलाफ मैच खेलेगी।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.