Site icon News Azi

137 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे लीटर बढ़े: रसोई गैस भी 50 रुपए महंगी, दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा

  • Hindi News
  • National
  • LPG Is Also Costlier By Rs 50, 14.2 Kg Cylinder Will Be Available In Delhi For Rs 949.50

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पांच राज्यों के चुनावों के कारण 137 दिनों से थमें पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। वहीं, रसोई गैस की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पेट्रोल के दाम 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गए हैं।

मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा।

दीपावली के एक दिन पहले घटी थी एक्साइज ड्यूटी
3 नवंबर को केंद्र की BJP सरकार की तरफ से एक आदेश आया। उसमें कहा गया, “आज से पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए और डीजल में एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर कम किया जाता है।” इसके अगले दिन दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 110.04 रुपए से घटकर 103.97 रुपए हो गई। डीजल 98.42 रुपए से घटकर 86.67 रुपए लीटर हो गया।

दिवाली से ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी।

रूस-यूक्रेन लड़ाई के चलते जो दाम बढ़े थे, वो अब गिर रहे हैं
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल का दाम तेजी से बढ़ते हुए 7 मार्च को 139.13 डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 2008 में कच्चे तेल का दाम 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा था। अब, हालांकि, कीमत तेजी से गिर रही है। 10 मार्च को रेट 108.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जानकार बताते हैं कि रेट में गिरावट का क्रम अभी चलता रहेगा।

कच्चे तेल का दाम दोगुना हुआ फिर भी नहीं बढ़े थे दाम
1 दिसंबर 2021 को कच्चे तेल का दाम 68.87 डॉलर था। उस वक्त दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर था। 7 मार्च 2022 को कच्चे तेल का दाम 139.13 डॉलर पहुंच गया। मतलब ये कि 102 दिन में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में दाम 70.26 डॉलर बढ़ गए। लेकिन दिल्ली में पेट्रोल के दाम 95.41 पर ही टिका रहा। अब रेट 108 डॉलर पर आ गया ऐसे में रेट बढ़ाने का कोई कारण नजर नहीं आता।

हालांकि, अभी लोगों में जो डर है, वो एकदम निराधार नहीं है, BJP 3 बार ऐसा कर चुकी है…चुनाव से ठीक पहले तेल के दाम स्थिर हो जाते हैं और चुनाव के बाद बढ़ जाते हैं। नीचे तीन राज्यों का रिकॉर्ड देख लीजिए।

  • पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 6 अप्रैल से 29 अप्रैल 2021 तक चुनाव हुआ। 23 फरवरी 2021 से पेट्रोल-डीजल के दाम फ्रीज हो गए। 2 मई को जब चुनाव के नतीजे आए। 4 मई से अगले पांच महीने तक पेट्रोल के दाम हर दिन या फिर हर दूसरे दिन बढ़ते गए। इस दौरान करीब 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई।
  • 2020 के अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ। 23 सितंबर से 19 अक्टूबर तक पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार भी नहीं बढ़े, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद 20 नवंबर 2020 से कीमतें बढ़ने लगी।
  • 2019 में लोकसभा चुनाव हुआ। मार्च में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 10% की बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन दाम सिर्फ 1% बढ़े। 20 मई को परिणाम आने के बाद फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे।

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Business News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – admin@newsazi.com. The content will be deleted within 24 hours.
Exit mobile version