मुंबई3 मिनट पहले
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह प्रैक्टिस के दौरान मुंबई इंडियंस के धाकड़ ओपनर ईशान किशन को बोल्ड करते नजर आ रहे हैं। लास्ट सीजन में भी अर्जुन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इस बार भी मुंबई लगातार 6 मुकाबले हार गई है, पर अर्जुन को मैदान पर नहीं उतारा जा रहा। ऐसे में यह वीडियो अर्जुन की प्रतिभा को सामने ला रहा है। समर्थक कह रहे हैं कि अब अर्जुन को खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।
अर्जुन के टैलेंट पर उठते रहे हैं सवाल
जब से भारत में परिवारवाद पर बहस छिड़ी है, सेलिब्रिटी के बच्चे पब्लिक की निगाहों में चढ़ गए हैं। अगर किसी अभिनेता का बेटा एक्टर बनता है तो उसे वंशवाद का फायदा मिलने की बात कही जाती है। अर्जुन पर भी ट्रोलर्स लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि उनमें क्रिकेट की प्रतिभा नहीं है, लेकिन सचिन तेंदुलकर का बेटा होना अर्जुन के हक में जा रहा है। अब शायद अर्जुन ने इस धारणा को झुठलाने का इरादा कर लिया है। जिम में पसीना बहाने से लेकर क्रिकेट प्रैक्टिस तक, अर्जुन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।
पिता सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन के दौरान अर्जुन तेंदुलकर।
लय में नजर नहीं आ रहे ईशान किशन
लखनऊ के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद डगआउट में जाते समय एडवर्टाइजमेंट रोप पर ईशान किशन ने बैट मार दिया था। ईशान किशन को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने IPLके इस सीजन में शुरुआत तो शानदार की, मगर इसके बाद वो अपनी लय से भटक गए और उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल सके हैं।
ईशान ने दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में 81 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी 54 रन बनाए थे। मगर उसके बाद उनका बल्ला खामोश है और वह किसी भी मैच में 26 से ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं। उन्होंने अब तक खेली 6 पारियों में 38.20 की औसत से 191 रन जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 117.17 है।
ऊपर लगी इमेज पर क्लिक कर आप अर्जुन की गेंद पर ईशान किशन को बोल्ड होते हुए देख सकते हैं।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.