- Hindi News
- Sports
- Fifa World Cup 2022; France Vs Australia, Kylian Mbappé, Olivier Giroud
दोहा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फ्रांस का दूसरा मैच 26 नवंबर को डेनमार्क के साथ होगा। जबकि उसी दिन ऑस्ट्रेलिया ट्यूनीशिया का सामना करेगी।
कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरी फ्रांस की टीम ने धमाकेदार आगाज किया है। उसने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। सेंटर फारवर्ड ओलिवर गिरौड जीत के हीरो रहे। गिरौड ने डबल गोल दागे।
मंगलवार-बुधवार रात को अल जनुब स्टेडियम में फ्रांसीसी हॉवी रहे। स्टार फारवर्ड करीम बेंजेमा के बिना उतरी टीम ने चार गोल दागे। जबकि कंगारु एक गोल ही कर सके। इस मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़ने से पहले जानिए कौन सा गोल कब और कैसे हुआ…
- पहला : 9वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रेग गुडविन ने मैथ्यू लेकी के क्रॉस पर किया। यहां ऑस्ट्रेलियन 1-0 से आगे हो गए।
- दूसरा : 27वें मिनट में यह गोल एड्रियन रेबियोट ने सबस्टीट्यूट खिलाड़ी थियो हर्नांडेज के शानदार क्रांस पर हेडर के जरिए किया।
- तीसरा : सेंट्रल फारवर्ड गिरौड ने 32वें मिनट में रेबियोट के पास पर किया। यहां फ्रांस ने 2-1 की बढ़ हासिल कर ली थी। पहले हॉफ तक यही स्कोर रहा।
- चौथा : 68वें मिनट किलियन एमबाप्पे ने डेम्बेले के क्रॉस पर शानदार हेडर के जरिए गोल दागा।
- पांचवां : 71वें मिनट में ओलिवर गिरौड ने एमबाप्पे के क्रॉस पर कमाल का हेडर लिया और बॉल को जाली में उलझाया।
कंगारुओं की आक्रामक शुरुआत
ग्रुप डी के इस मुकाबले में कंगारुओं ने एग्रेसिव स्टार्ड किया। उसके क्रेग गुडविन ने मैथ्यू लेकी के क्रॉस पर गोल दागा। यहां कंगारुओं ने मुकाबले में इकलौती बढ़त हासिल की। हालांकि, वे उसका फायदा नहीं उठा सके। कुछ देर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलियन ने केवल बढ़त गंवाई। बल्कि एक गोल से पिछड़ भी गए। हॉफ टाइम तक स्कोर 2-1 रहा।
9वें मिनट पर गुडविन ने कंगारुओं के लिए मुकाबले का इकलौता गोल दागा।
फ्रांस के लेफ्ट-बैक लुकास हर्नांडेज का घुटना मुड़ गया। जिसके चलते उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर पिच से बाहर ले जाया गया।
फ्रांसिसियों के नाम रहा दूसरा हॉफ
मुकाबले के दूसरे हॉफ में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का दबदबा रहा। ऐसा लगा था कंगारू वापसी करेंगे। लेकिन, एमबाप्पे, ग्रीजमैन, डेम्बेले और गिरौड ने ऐसा नहीं होने दिया। आखिरी हॉफ में दो गोल आए। दोनों की फ्रांसीसी खिलाड़ियों के बूट से निकले। गिरौड ने दूसरा गोल भी दागा।
गिरौड ने फ्रांस के लिए सबसे ज्याद गोल दागने के मामले में थिएरी हेनरी की बराबरी कर ली। दोनों ने 51-51 गोल किए हैं। वे (36) वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी एक मुकाबले में डबल गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उनसे पहले कैमरून के रोजर मिल्ला ने 1990 के सीजन में ऐसा किया था। मिल्ला ने कोलंबिया के खिलाफ दो गोल दागे थे।
अब दोनों की स्टार्टिंग इलेवन
फ्रांस : (4-2-3-1)
ह्यूगो लोरिस (गोलकीपर), बेंजामिन पावर्ड, दयोट उपामेकानो, इब्राहिम कोनाटे, लुकास हर्नांडेज, ऑरेलियन तचौमेनी, एड्रियन रेबियोट, ओस्मान डेम्बेले, एंटोनी ग्रीजमैन, किलियन एमबाप्पे, ओलिवर गिरौड।
ऑस्ट्रेलिया: (4-1-4-1)
मैट रयान (गोलकीपर), एन. एटकिंसन, हैरी साउटर, काई रोल्स, अजीज बेहिच, आरोन मूय, रिले मैक्ग्री, जैक्सन इरविन, मैथ्यू लेकी, मिचेल ड्यूक, क्रेग गुडविन।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.