Best News Network

यूरो कप में पुर्तगाल V/S जर्मनी LIVE: जर्मनी को 3-1 की बढ़त, हैवर्त्ज ने 51वें मिनट में दागा गोल; दो आत्मघाती गोल की वजह से पिछड़ी पुर्तगाल टीम

  • Hindi News
  • Sports
  • Euro Cup 2020: PORTUGAL Vs GERMANY Live; Line ups, Live Updates | CRISTIANO RONALDO

म्यूनिख2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मैच के दौरान पुर्तगाल के रोनाल्डो को ब्लॉक करते जर्मनी के टोनी क्रूस और गुन्डोगन। - Dainik Bhaskar

मैच के दौरान पुर्तगाल के रोनाल्डो को ब्लॉक करते जर्मनी के टोनी क्रूस और गुन्डोगन।

यूरो कप में ग्रुप F यानी ग्रुप ऑफ डेथ के दूसरे मुकाबले में पुर्तगाल और जर्मनी की टीम म्यूनिख के एलियांज एरेना स्टेडियम में आमने सामने है। जर्मनी की टीम हाफ टाइम तक 2-1 से आगे है। पहले हाफ में क्रिस्टियानो की मेहनत पर पुर्तगाल के डिफेंडर्स ने पानी फेर दिया। रुबेन डियास और राफेल गुरेरो ने पुर्तगाल के लिए 2 आत्मघाती गोल दागे।

35वें मिनट में जर्मनी ने वापसी की। गोसेन्स के असिस्ट पर बॉल डियास के पैर में लगकर गोल में चली गई। इस गोल से जर्मन टीम ने 1-1 से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद 39वें मिनट में जोशुआ किमिख ने गोल अटैम्प्ट किया। बॉल पुर्तगाल के राफेल गुरेरो के पैर में लगकर गोल में चली गई। इस गोल से जर्मनी टीम ने बढ़त हासिल की।

पहला हाफ जर्मनी के नाम
पहला हाफ जर्मनी टीम के नाम रहा। टीम का इस दौरान 63% बॉल पजेशन रहा। उन्होंने 8 गोल अटैम्प्ट किए। इस दौरान 5 शॉट ऑन टारगेट रहा। वहीं, पुर्तगाल के पास 37% बॉल पजेशन ही रहा। टीम ने 3 गोल अटैम्प्ट किए। सिर्फ 1 शॉट ऑन टारगेट रहा

जोशुआ किमिख के असिस्ट पर पुर्तगाल के गुरेरो ने आत्मघाती गोल किया।

जोशुआ किमिख के असिस्ट पर पुर्तगाल के गुरेरो ने आत्मघाती गोल किया।

दो गोल पड़ने के बाद हैरान पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

दो गोल पड़ने के बाद हैरान पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

इससे पहले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 15वें मिनट में गोल दागा और टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। डिएगो जोटा के असिस्ट पर रोनाल्डो ने यह गोल दागा। उन्होंने जर्मनी के खिलाफ अब तक 5 मैच खेले हैं और 1 गोल दागा है। पुर्तगाल यूरो कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। वहीं, जर्मनी और स्पेन सबसे ज्यादा 3 बार की यूरो चैंपियन है।

रोनाल्डो ने यूरो कप में कुल 12 गोल दागे
रोनाल्डो का यह इस यूरो कप का तीसरा और ओवरऑल टूर्नामेंट का 12वां गोल रहा। यह उनका 5वां यूरो कप टूर्नामेंट है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो अब तक 107 इंटरनेशनल गोल कर चुके हैं। वे सबसे ज्यादा 109 गोल के ईरान के अली डेई के रिकॉर्ड से 2 गोल दूर हैं। उन्होंने हंगरी के खिलाफ पिछले मैच में 2 गोल दागे थे। 2000 के बाद से पुर्तगाल जर्मनी को नहीं हरा सका है।

गोल करने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो (दाएं) और पुर्तगाल की टीम जश्न मनाती हुई।

गोल करने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो (दाएं) और पुर्तगाल की टीम जश्न मनाती हुई।

जर्मनी के गोसेंस ने 5वें मिनट में गोल कर दिया था। पर रेफरी ने ग्नैब्री को ऑफ साइड करार दिया और इस तरह गोल को निरस्त कर दिया गया।

जर्मनी के गोसेंस ने 5वें मिनट में गोल कर दिया था। पर रेफरी ने ग्नैब्री को ऑफ साइड करार दिया और इस तरह गोल को निरस्त कर दिया गया।

पुर्तगाल की टीम ने अपने पिछले मैच में हंगरी के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं, जर्मनी को फ्रांस के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। यह गोल भी जर्मनी ने खुद से ही किया था। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों में जर्मनी ने 4 और पुर्तगाल ने 1 मैच में जीत हासिल की।

दोनों टीमों के बीच पिछला मैच जून 2014 में खेला गया था। इसे जर्मनी ने 4-0 से जीता था। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबले हुए हैं। इसमें जर्मनी ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, पुर्तगाल को सिर्फ 3 मैच में जीत मिली। 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। पुर्तगाल ने जर्मनी के खिलाफ पिछला मैच जनवरी, 2000 में जीता था। तब पुर्तगाल के सर्जियो कोन्सिकाओ ने गोल की हैट्रिक लगाई थी।

पुर्तगाल का स्टार्टिंग-11।

पुर्तगाल का स्टार्टिंग-11।

जर्मनी का स्टार्टिंग-11।

जर्मनी का स्टार्टिंग-11।

2000 के बाद मेजर टूर्नामेंट में 4 मैच जर्मनी ने जीते
2000 से लेकर अब तक जर्मनी और पुर्तगाल मेजर टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप/यूरो कप) में 4 बार आमने सामने आ चुकी है और चारों मैच में जर्मनी ने जीत हासिल की। यह दोनों के बीच यूरो कप में 5वां मुकाबला है। इन दोनों के अलावा इटली और स्पेन ही ऐसी टीम है जो 5 या इससे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। 2000 के बाद से मेजर टूर्नामेंट में पुर्तगाल और जर्मनी के बीच यह छठा मुकाबला है। जो कि इस अंतराल में किसी भी यूरोपियन टीम के बीच सबसे ज्यादा है।

दोनों के बीच पिछले 5 मैचों में 17 गोल दागे गए
दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मैचों में कुल 17 गोल दागे गए। यानी एक मैच में 3.4 गोल दागे गए। इसमें से 4 मैच में दोनों टीमों को मिलाकर 3+ गोल पड़े। पुर्तगाल के रोनाल्डो इस मैच में जर्मनी के खिलाफ एक रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे। रोनाल्डो ने अब तक जर्मन टीम के खिलाफ 4 मैच खेला है। पर वे कभी गोल नहीं कर सके हैं। वे इस दौरान कुल 360 मिनट मैदान पर रहे और 23 अटैम्प्ट कर चुके हैं। रोनाल्डो ने बिना गोल के इससे ज्यादा सिर्फ फ्रांस के खिलाफ मैच (6 मैच) खेला है।

पुर्तगाल ने 30 में से सिर्फ 2 मैच हारे
पुर्तगाल ने किसी भी कॉम्पिटीशन में अपने पिछले 30 मैचों में सिर्फ 2 मैच हारे हैं। इसमें से टीम ने 19 मैच जीते हैं और 9 मैच ड्रॉ रहे। इस दौरान पुर्तगाली टीम ने 67 गोल दागे हैं और 19 गोल खाए हैं। टीम ने अपने पिछले 2 मैच में हंगरी के खिलाफ 3-0 और इजराइल के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की है। इन दोनों मैच में रोनाल्डो ने गोल दागा था।

पिछले 4 ग्रुप स्टेज मैच में से 3 में जर्मनी टीम हारी
जर्मनी को मेजर टूर्नामेंट में पिछले 4 ग्रुप स्टेज मैचों में से 3 में हार मिली है। इस 4 मैच से पहले जर्मनी ने मेजर टूर्नामेंट में 24 मैच खेले थे। इसमें से टीम ने 16 मैचों में जीत हासिल की थी। 3 मैच में हार मिली और 5 मैच ड्रॉ रहे। जर्मनी के लिए यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें यूरो कप में बने रहने के लिए पुर्तगाल के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है। हारने पर उन्हें हंगरी के खिलाफ मैच तक राउंड ऑफ-16 के क्वालिफिकेशन तक का इंतजार करना होगा। वहीं, पुर्तगाल जीती तो अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। हारने पर टीम को अपने अगले ग्रुप मैच तक इंतजार करना होगा।

पुर्तगाल का 8वां यूरो कप है
यूरो कप की डिफेंडिंग चैंपियन पुर्तगाल को हराना ही सभी टीमों का पहला मकसद होगा। ये टीम 2016 में फ्रांस जैसी मजबूत टीम को उसके होम ग्राउंड पर हराकर चैंपियन बनी थी। ये पुर्तगाल का 8वां यूरो कप है। टीम लगातार दो बार टाइटल डिफेंड करने वाली दूसरी टीम बनना चाहेगी। इससे पहले स्पेन ने 2008 और 2012 यूरो कप जीता था। पुर्तगाल की टीम यूरो कप के पिछले 6 संस्करण में नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली इकलौती टीम है। 1996 से ये सिलसिला चला आ रहा है।

जर्मनी टीम : फीफा रैंकिंग- 12

  • फॉरवर्ड्स : केविन वोलैंड, सर्ज ग्नैब्री, टीमो वर्नर, थॉमस मुलर
  • मिडफील्डर्स : जमाल मुसियाला, जोनास हॉफमैन, फ्लोरियन नुहॉस, काई हेवर्त्ज, लेरोय साने, लियोन गोरेत्जका, इकाय गुंडोगन, टोनी क्रूस, जोशुआ किमिच
  • डिफेंडर्स : रॉबिन गोसेंस, मार्सेल हाल्सटेनबर्ग, लुकास क्लोसटरमैन, निकलस सुले, आमरे कैन, मैथियास गिनटर, एंटोनियो रुडिगर, मैट हमेल्स, क्रिश्चियन गुंतर, रॉबिन कोच
  • गोलकीपर्स : केविन ट्रैप, बर्न्ड लेनो, मैनुअल नुएर
  • मैनेजर : जोआकिम लो

पुर्तगाल टीम : फीफा रैंकिंग-5

  • फॉरवर्ड्स : जोआओ फेलिक्स, डिओगो जोटा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, आंद्रे सिल्वा, राफा सिल्वा
  • मिडफील्डर्स : विलियम कार्वाल्हो, डैनिलो, ब्रूनो फर्नांडीस, गोंकालो गेडेस, जोआओ मोतिन्हो, रूबेन नेव्स, सर्जियो ओलिवेरा, जोआओ पल्हिन्हा, पोटे, रेनाटो सांचेस, बर्नार्डो सिल्वा
  • डिफेंडर्स : जोआओ कैंसेलो, रूबेन डियास, जोस फोंते, राफेल गुरेरो, नूनो मेंडिस, पेपे, नेल्सन सेमेडो
  • गोलकीपर्स : एंथोनी लोपेज, रुई पेट्रीसियो, रुई सिल्वा
  • मैनेजर : फर्नांडो सांतोस

खबरें और भी हैं…

Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our  Twitter, & Facebook

We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.

For all the latest Sports News Click Here 

 For the latest news and updates, follow us on Google News

Read original article here

Denial of responsibility! NewsAzi is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.