जामनगर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सलीम दुर्रानी ने 1960 से 1973 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए।
भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुरानी ने 88 साल की उम्र में रविवार सुबह अपने जामनगर स्थित घर में अंतिम सांस ली, उनके परिवार ने इस बार की पुष्टि की। भारतीय टीम के ऑलराउंडर दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 1202 बनाए और 75 विकेट लिए है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दुर्रानी ने 170 मैच में 8545 रन और 484 विकेट है।
अफगानिस्तान में हुआ था जन्म
सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। बाद में दुर्रानी का परिवार कराची आकर बस गया था। भारत-पाकिस्तान बटवांरे के समय दुर्रानी का परिवार भारत आ कर बस गया था।
सलीम दुर्रानी टीम के पावरहिटर थे। उन्हें जब भी छक्के लगाने के लिए कहा जाता था, वह सिक्स लगा देते थे।
1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत में दिया था अहम योगदान
दुर्रानी को शानदार ऑलराउंडर के रूप में जाना जाता था। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अहम् योगदान दिया था। आखिरी दो टेस्ट में सलीम ने भारत को जीत दिलाई थी। उन्होंने कोलकाता में आठ और चेन्नई टेस्ट में दस विकेट लिए थे। भारत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीता था। के खिलाफ पहली सीरीज जीत थी।
सलीम दुर्रानी लेफ्ट एआरएम स्पिनर थे।
अर्जुन अवार्ड पाने वाले पहले क्रिकेटर
सलीम दुर्रानी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे। साल 1961 में उन्हें यह सम्मान मिला था।
दुर्रानी को 2011 में BCCI ने सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया था।
दुर्रानी के समर्थन में फैंस ने टीम का किया था विरोध
दुर्रानी फैंस बहुत पसंद करते थे। 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपूर टेस्ट में दुर्रानी को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद फैंस ने स्टेडियम में टीम का विरोध किया। फैंस ने कार्ड और बैनर पर लिखा – दुर्रानी नहीं तो टेस्ट नहीं। इसके बाद दुर्रानी को मुंबई टेस्ट में मौका मिला।
फिल्मों में भी किया है काम
सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। संन्यास के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। दुर्रानी ने बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ में काम किया था।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.