- Hindi News
- Business
- Bitcoin 96 Thousand And Ethereum Fell By More Than 12 Thousand Rupees, Tether And USD Coin Increased
नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
क्रिप्टो मार्केट में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज, शनिवार को क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बिटकॉइन शाम 4 बजे 5.67% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 16.14 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 96 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं इथीरियम की बात करें तो बीते 24 घंटों में इसकी कीमत में 9.39% की गिरावट देखी गई है। यह 12,450 रुपए घटकर 1 लाख 20 हजार 195 रुपए पर आ गई है। हालांकि टेदर और USD कॉइन में आज तेजी देखने को मिल रही है।
टेदर और USD कॉइन में बढ़त
टेदर और USD कॉइन में आज बढ़त देखने को मिल रही है। टेदर 0.13% की तेजी के साथ 79.97 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं USD कॉइन 0.18% बढ़कर 79.97 रुपए पा ट्रेड रह रहा है।
कॉइन का नाम | प्राइस (रु. में) | 24 घंटों में चेंज (रु. में) | चेंज (%) |
बिटकॉइन | 16,14,294 | -96,997 | -5.67 |
इथीरियम | 1,20,195 | -12,450 | -9.39 |
टेदर | 79.97 | 0.10 | 0.13 |
कारडानो | 35.21 | -2.75 | -7.26 |
USD कॉइन | 79.97 | 0.14 | 0.18 |
रिपल | 26.79 | -2.22 | -7.10 |
डॉजकॉइन | 5.11 | -0.35 | -6.51 |
सोलाना | 2,557 | -215.95 | -7.79 |
नोट- क्रिप्टोकरेंसी के रेट रुपए में रविवार दोपहर 4 बजे के हैं।
बीते हफ्ते शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट
बीते कारोबारी हफ्ते के लिए बीएसई सेंसेक्स 812.28 अंक (1.32%) की गिरावट के साथ 58,833.87 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 199.55 अंक (1.12%) गिरकर 17558.9 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इस महीने में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2-2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.