- Hindi News
- Sports
- FIFA World Cup Qatar England Vs Iran Score Update; Kyle Walker Sardar Azmoun | ENG IRA Playing 11
स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फीफा वर्ल्ड 2022 में सोमवार को इंग्लैंड ने अपने सफर का आगाज बड़ी जीत के साथ किया। इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया। इंग्लैंड के लिए 5 खिलाड़ियों ने गोल दागे। बुकायो साका ने ब्रेस यानी 2 गोल स्कोर किए। इसके अलावा जूड बेलिंघम, रहीम स्टर्लिंग, मार्कस रैशफोर्ड और जैक ग्रिलिश ने भी बॉल ईरान के नेट तक पहुंचाई। ईरान की तरफ से मेहदी तरीमी ने दोनो गोल किए।
बुकायो साका ने 43वें और 62वें मिनट में गोल दागे। उन्होंने कुल 2 गोल किए।
इंग्लैंड ने पहले हाफ में बनाई 3-0 की बढ़त
इंग्लैंड ने शुरू से ही अटैकिंग गेम खेला। 35 वें मिनट में पहला गोल आया। 19 साल के मिडफील्डर जूड बेलिंघम ने क्रॉस का फायदा उठाते हुए हैडर मारा और बॉल नेट में भेज दी। इसके बाद बुकायो साका ने 43 वें मिनट में पेनाल्टी बॉक्स में जाते हुए लेफ्ट फुट से बॉल को अंदर पहुंचाया। तीसरा गोल रहीम स्टरलिंग ने 45 मिनट के बाद मिले स्टॉपेज टाइम में किया। उन्होंने हैरी केन के क्रॉस पर शानदार तरीके से अंदर आते हुए गोल की और वॉली यानी हवा में किक मारकर स्कोर किया। इस तरह इंग्लैंड ने पहले हाफ में ही मजबूत बढ़त बना ली।
जूड बेलिंघम ने इंग्लैड का खाता खोला। उनका गोल लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा।
दूसरे हाफ के 26वें मिनट में बकायो साका ने दूसरा गोल किया। उन्होंने दो डिफेंडर से बीच में से जगह बनाते हुए बॉल को गोल में पहुंचा दिया। 71 वें मिनट में बुकायो साका की जगह मार्कस रेश्फोर्ड आए और आते ही 30 सेकंड के अंदर गोल स्कोर कर दिया।
आखिर में रहीम स्टर्लिंग की जगह आए ग्रीलिश ने छठा गोल स्कोर किया।
ईरान का डिफेंसिव गेम
ईरान का गेम शुरुआत में बहुत डिफेंसिव रहा। उन्होंने प्लेयर्स को मार्क तक नहीं किया और यही वजह रही कि बॉल उनके पास नहीं रही। पूरे गेम में ईरान की बॉल पोजिशन 21% रही। दूसरे शब्दों में कहें तो उनके पास 21% समय ही बॉल रही। दूसरे हाफ में ईरान ने जबरदस्त कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इसके बावजूद ईरान के मेहदी तरेमी ने 65 वें मिनट में गोल स्कोर किया। इसके बाद स्टॉपेज टाइम में भी उन्होंने स्कोर किया। इस तरह इंग्लैंड के 6 के मुकाबले ईरान दो गोल कर पाया और मैच हार गया।
ईरान ने कुल 8 शॉट गोल की ओर मारे, वहीं इंग्लैंड ने 13 शॉट मारे।
ईरान की तरफ से मेहदी तरेमी अकेले गोल स्कोरर रहे। उन्होंने 2 गोल किए।
इंग्लैंड और ईरान की स्टार्टिंग प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड (गोलकीपर), जॉन स्टोन्स, हैरी मैग्वायर, किरन ट्रिपियर, डेक्लन राइस, जूड बेलिंघम, मेसन माउंट, ल्यूक शॉ, बुकायो साका, हैरी केन और रहीम स्टर्लिंग।
ईरान: अलिर्जा बैरनवंद (गोलकीपर), सदेघ मोहर्रामी, एहसान हजसफी, मिलाद मोहम्मदी, अलीरेजा जहांबख्श, मुर्तजा पौरालीगंजी, मेहदी तरेमी, रौजबेह चेशमी, अली करीमी, माजिद हुसैनी और अहमद नौरोल्लाही।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Sports News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.