- Hindi News
- Business
- Stock Market BSE NSE Sensex 1 May Update; Gold And Silver Rate Price And Rupee Exchange Rate
मुंबई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी 1 मई को शेयर बाजार आज बंद रहेगा। महाराष्ट्र दिवस की वजह से स्टॉक मार्केट में कारोबार नहीं होगा। बीएसई पर उपलब्ध हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दोनों प्रमुख एक्सचेंज NSE और BSE महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहेंगे। इससे पहले 29 अप्रैल को शनिवार और 30 अप्रैल को रविवार होने के कारण स्टॉक मार्केट बंद था। यानी ये लगातार तीसरा दिन है जब शेयर बाजार बंद है।
अडाणी ग्रीन एनर्जी और NDTV के नतीजे आज
अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी के तिमाही नतीजे आज जारी होंगे। तिमाही नतीजों से पहले शुक्रवार को अडाणी ग्रीन के शेयरों में तेजी देखी गई। यह स्टॉक 3.81% के उछाल के साथ 952 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। वित्त वर्ष 2023 (FY23) की तीसरी तिमाही में कंपनी को 103 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। जो एक साल पहले इसी तिमाही में पोस्ट किए गए 49 करोड़ की तुलना में दोगुने से अधिक था।
इसके अलावा आज NDTV के तिमाही नतीजे भी आएंगे। शुक्रवार को NDTV का शेयर 4.68% की बढ़त के साथ 190 रुपए के भाव पर बंद हुआ। अडाणी ग्रुप की कंपनी NDTV को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 12.9 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था, जो एक साल पहले इसी अवधि में 27.6 करोड़ से कम था।
शुक्रवार को बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (28 अप्रैल) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 463 अंकों की बढ़त के साथ 61,112 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 137 अंकों की तेजी देखने को मिली, यह 18,052 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली थी।
अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में रही थी तेजी
शुक्रवार को अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी रही थी। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी का अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.72% चढ़ा था। अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी पावर में 5-5% की तेजी देखने को मिली थी। अडाणी पोर्ट्स, विल्मर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी, अंबुजा सीमेंट, ACC और NDTV के शेयरों में भी तेजी रही थी।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.