- Hindi News
- Tech auto
- Vivo X70 Pro Beat IPhone 13 Mini Cameras In DxOMark Scores; Read Full Report
नई दिल्ली24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्मार्टफोन की क्वालिटी टेस्ट करने वाली कंपनी डेक्सोमार्क (DxOMark) ने वीवो X70 प्रो को बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन बताया है। इस फोन को प्रीमियम रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। यानी इस फोन का कैमरा आईफोन 13 मिनी पर भी भारी पड़ा है। कैमरा टेस्ट में वीवो के इस फोन को 131 और आईफोन 13 मिनी को 130 पॉइंट मिले। वीवो X70 प्रो में 6.56-इंच कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसमें जीस (Zeiss) सर्टिफाइड लेंस का इस्तेमाल किया गया है।
वीवो X70 प्रो में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। ये वाइड फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो, 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है। डेक्सोमार्क ने इसके कैमरा का टेस्ट कैसे किया, आप भी जानिए।
वीवो X70 प्रो का कैमरा स्पेसिफिकेशन
- प्राइमरी: 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766V सेंसर, f/1.75 अपर्चर लेंस, गिंबल-OIS
- अल्ट्रा-वाइड: 12 मेगापिक्सल सेंसर, f/2.2 अपर्चर
- टेलिफोटो: 12 मेगापिक्सल सेंसर, f/1.98 अपर्चर 2x लेंस
- टेलिफोटो: 8 मेगापिक्सल सेंसर, f/3.4 अपर्चर 5x लेंस
- फ्लैश: डुअल LED
- वीडियो: 4K/1080p/720p at 60/30/24 fps (4K/30fps टेस्टेड)
वीवो X70 प्रो की कैमरा डिटेल और कैमरा सॉफ्टवेयर
- कैमरा: वीवो के इस स्मार्टफोन को उसके कैमरा के लिए जाना जाता है। इसमें Zeiss लेंस दिए हैं। फोन में जो क्वाड कैमरा सेटअप किया गया है उसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। ये वाइड फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो, 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाता है। कैमरा लेंस को बेहतरीन बनाने का काम वीवो FuntouchOS 12 ओएस ने किया है।
- कैमरा सॉफ्टवेयर: फोटोग्राफी को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें नाइट मोड, प्रो स्पोर्ट्स, डबल एक्सपोजर, डुअल व्यू, एस्ट्रो, प्रो जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं वीडियोग्राफी के लिए स्टैंडर्ड स्टेबलाइजेशन, अल्ट्रा स्टेबल मोड मिलते हैं। इसमें 10X जूम दिया है जो सभी के लिए काम करता है। यानी दूर के ऑब्जेक्ट भी इसके लेंस से बच नहीं पाएंगे। लोकेशन और लाइट कैसी भी हो, आप इस कैमरा से बेहतरीन फोटोग्राफी कर पाएंगे। कुल मिलाकर ये आपको निराश नहीं करेगा।
- कैमरा फीचर्स: फोन का स्लो मोशन, नाइट मोड, एस्ट्रो मोड, सुपरमून मोड कमाल का है। ये सारे वो मोड है किसी प्रोफेशन कैमरा में दिए जाते हैं। ऐसे कैमरा की कीमत लाखों रुपए में होती है। यानी महंगे और बड़े DSLR जैसे ये फीचर्स आपको वीवो के इस स्मार्टफोन में मिलते हैं। इसके किसी भी मोड से लिए गए फोटो की डिटेलिंग काफी बेहतर है। यानी दिन हो या रात, आप इससे बिंदास फोटोग्राफी कर सकते हैं। रियर कैमरा के लिए मिलने वाले ज्यादातर ऑप्शन सेल्फी कैमरा के लिए भी काम करते हैं।
- लेंस पावर: बारीक चीजों को कैप्चर करने के लिए इसमें मैक्रो फोटो मोड दिया है। इससे चींटी से छोटे एलिमेंट भी एकदम परफेक्ट कैप्चर होते हैं। साथ ही, रियर और फ्रंट कैमरा का बोकेह इफेक्ट भी कमाल का है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 60X जूम मिलता है। इस जूम की खास बात ये है कि आपकी आखें जिन चीजों को छोटा देखेंगी, ये उन्हें बढ़ा करके दिखा देगा।
डेक्सोमार्क द्वारा प्रीमियम स्मार्टफोन की ग्लोबल रैकिंग
रैंक | स्मार्टफोन | पॉइंट |
1 | वीवो X70 प्रो (मीडियाटेक) | 131 |
2 | एपल आईफोन 13 मिनी | 130 |
2 (3) | एपल आईफोन 13 | 130 |
4 | एपल आईफोन 12 मिनी | 122 |
4 (5) | एपल आईफोन 12 | 122 |
4 (6) | ऑनर V30 प्रो | 122 |
7 | शाओमी Mi CC9 प्रो प्रीमियम | 121 |
8 | गूगल पिक्सल 5 | 120 |
8 (9) | रेडमी K30 प्रो जूम एडिशन | 120 |
8 (10) | शाओमी Mi 11 | 120 |
वीवो X70 प्रो Vs आइफोन 13 मिनी
वीवो X70 प्रो की शुरुआती कीमत 46,990 रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 52,990 रुपए है। जबकि, आइफोन 13 मिनी की शुरुआती कीमत 69,900 रुपए है। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 1 लाख रुपए है। यानी वीवो X70 प्रो का टॉप मॉडल आईफोन 13 मिनी के टॉप मॉडल की तुलना में 46,910 रुपए सस्ता है। यही वजह कि डेक्सोमार्क ने इस प्रीमियम सेगमेंट का बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन बताया है।
Stay connected with us on social media platform for instant update click here to join our Twitter, & Facebook
We are now on Telegram. Click here to join our channel (@TechiUpdate) and stay updated with the latest Technology headlines.
For all the latest Business News Click Here
For the latest news and updates, follow us on Google News.